Jamshedpur Coronavirus Update : पूर्वी सिंहभूम जिले में 14 माह के बाद पहली बार नहीं मिला एक भी पॉजिटिव, तीन प्रखंड हुआ कोरोना मुक्त

Jamshedpur Coronavirus Cases Update पहली बार ऐसा हुआ जब कोरोना का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। साथ ही मृत्यु भी शून्य रही। वहीं तीन प्रखंड कोरोना मुक्त हो गया। इसमें चाकुलिया मुसाबनी व पटमदा प्रखंड शामिल है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:17 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Update : पूर्वी सिंहभूम जिले में 14 माह के बाद पहली बार नहीं मिला एक भी पॉजिटिव, तीन प्रखंड हुआ कोरोना मुक्त
चार प्रखंड में पांच से भी कम Corona मरीज हो गए हैं।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी जिलेवासियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आई। 14 माह के बाद सोमवार को पहली बार ऐसा हुआ जब कोरोना के एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले। साथ ही मृत्यु भी शून्य रही। वहीं, तीन प्रखंड कोरोना मुक्त हो गया। इसमें चाकुलिया, मुसाबनी व पटमदा प्रखंड शामिल हैं। वहीं, चार प्रखंड में पांच से भी कम मरीज हो गए हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिले में पहली बार 11 मई 2020 को कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। मरीज पोटका निवासी था। वह कोलकाता से लौटा था। तब से लेकर अब तक मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 765 हो गई है। इस दौरान 1055 मरीजों की मौत हुई।

साढ़े छह हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

सोमवार को कुल छह हजार 568 लोगों की जांच हुई। इसमें एक भी संक्रमित नहीं मिले। वहीं, सात हजार 162 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 12 लाख 20 हजार 369 लोगों का नमूना ली जा चुकी है।

पांच मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल पांच मरीज सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 684 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.91 प्रतिशत है।

12 हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कुल 12 हजार 76 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, दो हजार 676 लोगों को दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल छह लाख 17 हजार 340 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, दो लाख सात हजार 294 लोगों ने दूसरी डोज ली है। किस प्रखंड में कितने एक्टिव केस

प्रखंड : एक्टिव केस

बहरागोड़ा : 03 चाकुलिया : 00 धालभूमगढ़ : 01 डुमरिया : 01 घाटशिला : 04 जुगसलाई : 19 मुसाबनी : 00 पटमदा : 00 पोटका : 03

कोट

पहली बार ऐसा हुआ जब एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। इस लड़ाई में शामिल सभी कर्मचारियों को धन्यवाद। हालांकि, अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। सभी को वैक्सीन लेना है और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन करना है।

- डॉ. साहिर पाल, जिला सर्विलांस पदाधिकारी।

chat bot
आपका साथी