Jamshedpur Coronavirus Update: चार हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, तीन मिले संक्रमित

Jamshedpur Coronavirus Update पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को कुल चार हजार 176 लोगों की जांच की गई। इसमें कुल तीन संक्रमित मिले। ये मरीज कदमा व बिष्टुपुर निवासी हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 970 हो गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:40 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:40 AM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Update: चार हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, तीन मिले संक्रमित
पूर्वी सिंहभूम जिले में एक हजार 58 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को कुल चार हजार 176 लोगों की जांच की गई। इसमें कुल तीन संक्रमित मिले। ये मरीज कदमा व बिष्टुपुर निवासी हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 970 हो गई है। वहीं, एक हजार 58 मरीजों की मौत हो चुकी है।

तीन हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से रविवार को कुल तीन हजार 135 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 17 लाख 20 हजार 318 लोगों की जांच हुई है।

चार मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल चार मरीज रविवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 889 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.93 प्रतिशत है।

chat bot
आपका साथी