Jamshedpur Coronavirus Cases Update@ 15 May: कोरोना पॉजिटिव मरीजों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या, जाने ताजा हाल

Jamshedpur Coronavirus Cases Update 15 May कोरोना मरीजों की संख्या में फिर से एक बार इजाफा हुआ है। हालांकि संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या जारी है। शुक्रवार को कुल पांच हजार 951 लोगों की जांच हुई जिसमें 957 लोग पॉजिटिव मिले।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:37 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:37 AM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Cases Update@ 15 May: कोरोना पॉजिटिव मरीजों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या, जाने ताजा हाल
जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बडी है, लेकिन ठीक होनेवाले भी बढे हैं।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना मरीजों की संख्या में शुक्रवार को फिर से एक बार इजाफा हुआ है। हालांकि, संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या जारी है। शुक्रवार को कुल पांच हजार 951 लोगों की जांच हुई, जिसमें 957 लोग पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक पटमदा, मानगो, जुगसलाई, सिदगोड़ा, कदमा व साकची के मरीज शामिल हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हजार 959 पहुंच गई है। वहीं, शुक्रवार को सात लोगों की मौत हुई। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। मृतकों में कदमा निवासी (79) पुरुष, एग्रिको निवासी (44) महिला, सीतारामडेरा निवासी (77) पुरुष, टेल्को निवासी (62) महिला, परसुडीह निवासी (58) महिला, पुरानी बस्ती निवासी (46) महिला व टेल्को लक्ष्मी नगर निवासी (40) महिला शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 901 हो गई है।

968 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल 968 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जो अच्छा संकेत माना जा रहा है। जिले में अभी तक कुल 39 हजार 691 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव मरीज

क्षेत्र : पॉजिटिव

पटमदा : 108

मानगो : 83

मुसाबनी : 36

घाटशिला : 51

जुगसलाई : 86

सिदगोड़ा : 75

बर्मामाइंस : 05

कदमा : 90

डुमरिया : 03

साकची : 97

धालभूमगढ़ : 33

गोलमुरी : 27

पोटका : 11

परसुडीह : 15

सोनारी : 17

टेल्को : 34

बिष्टुपुर : 05

बागबेड़ा : 05

सुंदरनगर : 02

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को चार हजार 705 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 564 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल दो लाख 37 हजार 373 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, 60 हजार 182 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी