Jamshedpur Coronavirus Cases Update@ 10 May: 732 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 562 मिले नए पॉजिटिव, जानिए ताजा हाल

Jamshedpur Coronavirus Cases Update 10 May जमशेदपुर शहरवासियों के लिए थोड़ी राहत देने वाली खबर है। कुल दो हजार 927 लोगों की जांच हुई। इसमें 562 पॉजिटिव मिले। जबकि 732 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। ये रहा ताजा हाल।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 12:28 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 12:28 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Cases Update@ 10 May: 732 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 562 मिले नए पॉजिटिव, जानिए ताजा हाल
पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कुल 830 लोगों की मौत हो चुकी है।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहरवासियों के लिए थोड़ी राहत देने वाली खबर है। रविवार को कोरोना मरीजों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या रही। कुल दो हजार 927 लोगों की जांच हुई। इसमें 562 पॉजिटिव मिले। जबकि 732 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। वहीं, कोरोना से 11 लोगों की जान गई।

इनमें कदमा निवासी (79) पुरुष, साकची निवासी (55) पुरुष, परसुडीह निवासी (28) महिला, साकची निवासी (68) पुरुष, नीलडीह निवासी (58) पुरुष, बिरसानगर निवासी (82) पुरुष, बागबेड़ा निवासी (78) पुरुष, न्यू सीतारामडेरा निवासी (72) महिला, घोड़ाबांधा निवासी (83) महिला, कदमा निवासी (78) पुरुष, बारीडीह निवासी (86) पुरुष शामिल हैं। जिले में अभी तक कुल 830 लोगों की मौत हो चुकी है।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव मरीज

क्षेत्र : पॉजिटिव

पोटका : 09

परसुडीह : 15

जुगसलाई : 25

कदमा : 84

घाटशिला : 10

डुमरिया : 05

मुसाबनी : 28

बिष्टुपुर : 17

साकची : 37

सोनारी : 39

बागबेड़ा : 07

सिदगोड़ा : 52

मानगो : 66

चाकुलिया : 34

बिरसानगर : 12

टेल्को : 36

गोलमुरी : 10

बर्मामाइंस : 02

डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को कुल एक हजार 514 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 397 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल दो लाख 25 हजार 960 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, 48 हजार 952 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

आज चल रहा विशेष कोरोना जांच अभियान

कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जमशेदपुर शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसे सफल बनाने को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी प्रखंडों को 120 आरटीपीसीआर, 600 रैपिड व 50 ट्रूनेट जांच करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में 1420 आरटीपीसीआर, 5600 रैपिड एंटीजन व 390 ट्रूनेट मशीन से जांच करने को कहा गया है। कुल 14 हजार 340 लोगों की जांच की जाएगी। इस दौरान सभी निर्धारित जगहों पर मेडिकल टीम के साथ फोर्स भी तैनात है।

chat bot
आपका साथी