Sonari Firing : बिल्डर फणिभूषण महतो के घर में घुसकर फायरिंग करने वाला गणेश दास पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, रविदास अब तक फरार

Jamshedpur Sonari Firing. ताबड़तोड़ फायरिंग और सियाल उर्फ सोनू को गोली मारने में शामिल गणेश दास उर्फ गणेश बर्मन को सोनारी थाना की पुलिस ने पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना रविदास अब तक गिरफ्त से दूर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:10 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:33 AM (IST)
Sonari Firing : बिल्डर फणिभूषण महतो के घर में घुसकर फायरिंग करने वाला गणेश दास पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, रविदास अब तक फरार
रविदास ने अपने साथियों के साथ कागलनगर में फायरिंग की थी।

जमशेदपुर, जासं। सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर रोड नंबर पांच में मुख्य सड़क पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और सियाल उर्फ सोनू को गोली मारने में शामिल गणेश दास उर्फ गणेश बर्मन को सोनारी थाना की पुलिस ने पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना रविदास अब तक गिरफ्त से दूर है।

गणेश बर्मन की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वानन ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की गई। फायरिंग की घटना में आरोपित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके पास से दो खोखा भी बरामद किए गए हैं। अब तक सोनारी थाना की पुलिस ने रविदास के गुर्गे बुद्धा धीबर उर्फ विमल, मदन सेठ उर्फ प्रदीप, प्रहलाद धीबर, विशाल दत्ता और लाल्टू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रविदास की बोलेरो भी पुलिस ने घटना के दिन ही जब्त किया था।

बिल्डर के घर में घुसकर सियाल उर्फ सोनू को गोली मारी थी

26 फरवरी को कई आपराधिक मामले के आरोपित रविदास ने अपने साथियों के साथ कागलनगर में फायरिंग की थी। शहर के प्रतिष्ठित बिल्डर के घर में घुसकर रविदास और उसके गुर्गों ने अपने विरोधी सियाल उर्फ सोनू को गोली मारी थी। सियाल रांची रिम्स में दाखिल है। रविदास अपने सात साथियों के साथ कार पर सवार होकर कागलनगर रोड नंबर पांच पहुंचा था। बाइक सवार अपने विरोधी सियाल उर्फ सोनू और रौशन महतो को कार से बाइक में धक्का मार गिरा दिया था। दोनों किसी तरह वहां से भागने लगे। इनके पीछे-पीछे कार से उतरकर रविदास अपने साथियों के साथ फायरिंग करता रहा। सियाल जान बचाने को बिल्डर फणीभूषण महतो के घर में घुस गया। यह देख अपराधी बिल्डर के घर में घुस गए। वहां र्क राउंड गोलियां चलाई। एक गोली सियाल को पीठ में लगी। लोगों की भीड़ एकत्र होता देख सभी अपराधी कार में सवार होकर भाग निकले थे। सियाल ने 2019 में रविदास पर फायरिंग की थी। वह इस मामले में जेल में बंद था। जेल से जनवरी में वह रिहा हुआ। रविदास ने फायरिंग का बदला लेने को सियाल पर गोलियां दाग दी।

chat bot
आपका साथी