Weather Jharkhand: झारखंड में सबसे गर्म रहा जमशेदपुर व चाईबासा, तापमान बढ़कर पहुंचा 37.8 डिग्री सेल्सियस

Weather Jharkhand. झारखंड में मंगलवार को सबसे गर्म जमशेदपुर व चाईबासा रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम मुख्यत शुष्क रहा। वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर तथा चाईबासा में रहा। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:55 PM (IST)
Weather Jharkhand: झारखंड में सबसे गर्म रहा जमशेदपुर व चाईबासा, तापमान बढ़कर पहुंचा 37.8 डिग्री सेल्सियस
मार्च की शुरुआत में ही अप्रैल, जून जैसा तापमान देखने को मिल रहा है।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड में मंगलवार को सबसे गर्म जमशेदपुर व चाईबासा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। वहीं, सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर तथा चाईबासा में रहा। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारा में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

मार्च की शुरुआत में ही अप्रैल, जून जैसा तापमान देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 2019 में जमशेदपुर में 31 मार्च को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 30 मार्च 2018 को जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि इसबार मार्च माह के शुरूआत में ही अधिकतम तापमान बढ़कर 37.8 डिग्री पहुंच गया है।

अगले सात दिन तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिन न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। जबकि आठ मार्च को न्यूनतम तापमान बढ़कर 20.0 डिग्री व अधिकतम तापमान बढ़कर 38.0 डिग्री पहुंच जाएगा।

घरों में चलने लगे पंखा व कूलर

शहर के तापमान में लगातार वृध्दि होने से गर्मी का अहसास होने लगा है। घरों में पंखा, कूलर व एयर कंडीशन चलने लगा है। वहीं, जिसके घरों में पंखा, एसी खराब है उसे मरम्मत करने का कार्य किया जा रहा है। घरों में अब 24 घंटे पंखा चलने लगा है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम

2 मार्च - 19.6 - 37.8

3 मार्च - 17.0 - 36.0

4 मार्च - 17.0 - 36.0

5 मार्च - 18.0 - 37.0

6 मार्च - 18.0 - 38.0

7 मार्च - 19.0 - 38.0

8 मार्च - 20.0 - 38.0

chat bot
आपका साथी