Weathers IMPORTANT News : झारखंड में सबसे गर्म जमशेदपुर व चाईबासा, जानिए कब मिलेगी राहत

IMPORTANT News शुक्रवार को लगातार चौथे दिन झारखंड में सबसे अधिक गर्म जमशेदपुर रहा। राज्य में मौसम मुख्यत शुष्क रहा। वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज की गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:45 PM (IST)
Weathers IMPORTANT News : झारखंड में सबसे गर्म जमशेदपुर व चाईबासा, जानिए कब मिलेगी राहत
10 व 11 मार्च को आसमान में बादल छाय रहेगा। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।

 जमशेदपुर, जासं। IMPORTANT News  झारखंड राज्य में सबसे अधिक गर्मी कोल्हान क्षेत्र में पड़ रही है। जी हां, राज्य मौसम विभाग के अनुसार, बीते 12 दिनों में सबसे अधिक गर्म जमशेदपुर व चाईबासा क्षेत्र रहा है। जबकि सबसे अधिक ठंड बोकारो जिला में है। 22 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक जमशेदपुर व चाईबासा क्षेत्र सबसे अधिक गर्म रहा है।

22 फरवरी को झारखंड में सबसे अधिक तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का था। वहीं, सबसे कम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो का था। 12 दिन में सात दिन उच्चतम तापमान जमशेदपुर व चार दिन चाईबासा क्षेत्र का रहा है। जबकि दो मार्च को जमशेदपुर व चाईबासा दोनों ही जगहों पर अधिकतम तापमान एक समान था। वहीं, 26 फरवरी के तापमान का आंकड़ा दर्ज नहीं है। हालांकि, इस दिन भी लगभग इसी क्षेत्र में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दर्ज होने की संभावना जतायी गई है।

चौथे दिन भी पूरे राज्य में जमशेदपुर सबसे अधिक गर्म

शहर के तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन पूरे राज्य में सबसे अधिक गर्म जमशेदपुर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। वहीं, सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज की गई है। गुरुवार, बुधवार व मंगलवार को भी जमशेदपुर का अधिकतम तापमान पूरे राज्य में अधिक था। नौ मार्च तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 10 व 11 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेगा। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।

मौसमी बीमारी बढ़ी

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने से मौसमी बीमारी बढ़ गई। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सबसे अधिक मौसमी बीमारी से संबंधित मरीज ही आ रहे हैं। इमरजेंसी विभाग व ओपीडी में इन दिनों सबसे अधिक वायरल फीवर, शरीर में दर्द के साथ बुखार, सर्दी-खांसी, गले में खरांश सहित अन्य संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि तीन से चार दिनों में यह बीमारी ठीक हो जाता है। अगर चार दिन के बाद भी बुखार नहीं जाता है तो फिर डॉक्टर से दिखाना चाहिए। ताकि सही समय पर जांच कराकर बीमारी का पता लगाया जा सकें।

बीते 12 दिन का मौसम

    तिथि - सबसे अधिकतम तापमान, स्थान - सबसे न्यूनतम तापमान, स्थान 22 फरवरी : 32.0 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 11.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो। 23 फरवरी : 32.0 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 12.1 डिग्री सेल्सियस, बोकारो। 24 फरवरी : 34.6 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा - 12.8 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज 25 फरवरी : 35.4 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा - 13.1 डिग्री सेल्सियस, बोकारो। 27 फरवरी : 37.0 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 14.1 डिग्री सेल्सियस, बोकारो। 28 फरवरी : 37.2 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 15.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो।  1 मार्च : 37.8 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा - 15.1 डिग्री सेल्सियस, बोकारो।  2 मार्च : 37.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर व चाईबासा - 15.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो।  3 मार्च : 37.4 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 12.7 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज। 4 मार्च : 36.3 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 12.0 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज। 5 मार्च : 36.3 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर - 13.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो।

अगले सात दिन शहर का कैसा रहेगा मौसम तिथि - अधिकतम - न्यूनतम 5 मार्च - 36.3 - 16.0 6 मार्च - 37.0 - 17.0 7 मार्च - 37.0 - 19.0 8 मार्च - 38.0 - 20.0 9 मार्च - 39.0 - 22.0 10 मार्च - 39.0 - 22.0 11 मार्च - 38.0 - 22.0

chat bot
आपका साथी