Ram Mandir Bhumi Pujan : अयोध्या की तर्ज पर सज रहा जमशेदपुर, जानिए क्या-क्या हो रहा है खास Jamshedpur News

अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है। इधर इसे लेकर जमशेदपुर में भी उत्साह चरम पर है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:36 AM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan : अयोध्या की तर्ज पर सज रहा जमशेदपुर, जानिए क्या-क्या हो रहा है खास Jamshedpur News
Ram Mandir Bhumi Pujan : अयोध्या की तर्ज पर सज रहा जमशेदपुर, जानिए क्या-क्या हो रहा है खास Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है। जिसमें अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है। इधर, इसे लेकर जमशेदपुर में भी उत्साह चरम पर है। जगह-जगह राम नाम के बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे हैं। वहीं, हिंदू संगठनों की ओर से दीया-बाती का वितरण किया जा रहा हैं। लोगों का कहना है कि वह कोरोना की वजह से अयोध्या नहीं जा पाए लेकिन जमशेदपुर भी उसी तर्ज पर दिखेगा। इसके लिए भव्य तैयारी की जा रही है। श्री श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति खंड़गाझार की तरफ से टेल्को, घोड़ाबांधा सहित पूरे जमशेदपुर में एक लाख 25 हजार (सवा लाख) दीया का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। यह कार्य कोरोना महामारी के समय में फिजिकल डिस्टेंस का पूरा नियम मानते हुए अखाड़ा के सदस्य घर-घर जाकर सैनिटाइज किया हुआ दीप व बत्ती बांटा जा रहा है।

ताकि बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में सभी लोग शाम को अपने घर, दफ्तर, दुकान एवं प्रतिष्ठान में दीप जलाकर एक वृहद दीपोत्सव मना सके। हिंदू संगठनों की ओर से हर घर में दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया जा रहा है। हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि ये ऐतिहासिक पल हम सभी हिंदू भाइयों बहनों को गौरवान्वित करने वाला पल है। खड़गाझार बाजार चौक में विद्युत सज्जा एवं खंडगाझार चौक में दस हजार दीप द्वारा जय श्री राम लिखने का कार्य किया जाएगा। 

इसकी तैयारी में अखाड़ा के वरिष्ठ पदाधिकारी ब्रह्मानंद पप्पू , संजय मणि त्रिपाठी,चंद्रमौली मिश्रा ,सतीश सिंह ,जय नारायण सिंह ,विनीत जयसवाल ,अभिनव सिंह, श्याम सुंदर मिश्रा,सुशांत गांगुली, सौरभ मजूमदार ,शुभम ,बंटी बर्मा, अंकित सिंह ,दीपक, विकास सोनी ,रोहित उपाध्याय, आकाश झा, प्रकाश कुमार सोनी मनीष रहेलु एवं अखाड़ा के सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी