Jamsetji Nusserwanji Tata birthday : कोविड के कारण खाली रही सड़कें, नहीं निकली झांकी

Jamsetji Nusserwanji Tata संस्थापक दिवस पर नजारा बिल्कुल भी बदला हुआ था। बिष्टुपुर मुख्य गोलचक्कर पोस्टल पार्क पर इस वर्ष भीड़ नदारद थी। पुलिस के जवानों ने मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की बेरिकटिंग की हुई थी। कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:22 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:55 PM (IST)
Jamsetji Nusserwanji Tata birthday  : कोविड के कारण खाली रही सड़कें, नहीं निकली झांकी
कोविड के कारण टाटा स्टील ने सामूहिक आयोजनों पर रोक लगा दी है।

 जमशेदपुर, जासं। Jamsetji Nusserwanji Tata संस्थापक दिवस पर  नजारा बिल्कुल भी बदला हुआ था। बिष्टुपुर मुख्य गोलचक्कर पोस्टल पार्क पर इस वर्ष भीड़ नदारद थी। पुलिस के जवानों ने मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की बेरिकटिंग की हुई थी। कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया ताकि जब रतन टाटा और चंद्रशेखरन पोस्टल पार्क पहुंचे तो ट्रैफिक के कारण किसी तरह की समस्या ना उत्पन्न हो।

इस वर्ष कोविड के कारण टाटा स्टील ने सामूहिक आयोजनों पर रोक लगा दी है। नहीं तो इस मौके पर रतन टाटा को देखने और टाटा संस के चेयरमैन के संबोधन को सुनने के लिए खचाखच भीड़ रहती थी। लेकिन इस बार इस पूरी तरह से खाली रहा। पोस्टल पार्क के सामने उसको के चुनिंदा पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कोविड को देखते हुए इस वर्ष सामाजिक संस्था द्वारा निकाली निकाली जाने वाली झांकियां की नदारद रहीं। हर वर्ष शहर की सामाजिक संस्थाओं में स्कूल ऑफ होप, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर सिटीजन फोरम, आंध्र एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक समिति सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे मार्च पास्ट करते हुए संस्थापक को श्रद्धांजलि देते हैं। लेकिन इस बार किसी भी सामाजिक संस्था को आमंत्रित नहीं किया गया था। ऐसे में पूरा कार्यक्रम सादगी पूर्ण रूप से संपन्न हुआ।

टाटा स्टील परिसर में भी नही निकली झांकी

संस्थापक दिवस पर इस वर्ष टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित स्टील वर्क्स गेट पर आयोजन पूरी तरह से सादगी पूर्ण रहे। संस्थापक दिवस के लिए इस वर्ष चुनिंदा कंपनी के अधिकारी, टाटा वर्कर्स यूनियन के नेता सहित विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी ही उपस्थित थे। जबकि पिछले के वर्षों में संस्थापक दिवस के आयोजन को देखने के लिए भारी संख्या में कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की भीड़ लगी रहती थी। वर्क्स मेन गेट के दोनों ओर बड़ी-बड़ी दर्शकों के लिए गैलरिया बनाई जाती थी। जहां पर दर्शकों की अच्छी खासी उपस्थिति रहती थी। लेकिन इस वर्ष ऐसा कुछ नहीं हुआ। विगत वर्षो की तुलना में इस वर्ष चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और रतन टाटा भी कंपनी के अधिकारियों को छोड़कर और किसी से भी मुलाकात नहीं की। नहीं तो कार्यक्रम के दौरान रतन टाटा और कंपनी के चेयरमैन गैलरियों के सामने से गुजरते हुए शहरवासियों का अभिवादन स्वीकार करते थे। उनसे हाथ मिलाते थे और उनके साथ फोटो भी खिंचवाते थे। लेकिन कोविड के कारण इस वर्ष ऐसा कुछ नहीं हुआ। टाटा समूह की कंपनियां सीमित कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ संस्थापक दिवस के परेड में शामिल हुए और टाटा वर्क्स गेट पर टाटा समूह के संस्थापक की आदम कद प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रतन टाटा, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टीवी नरेंद्रन उनकी पत्नी रुचि नरेंद्रन, कौशिक चटर्जी सहित टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी संस्थापक को फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी