SPORTS : जल्द ही जमशेदपुर एफसी का दामन थामेंगे जैकीचंद सिंह Jamshedpur News

Indian Super League. जैकीचंद सिंह भारतीय फुटबॉल सर्किट में बड़ा नाम है। अब मेन ऑफ स्टील ने जैकीचंद सिंह को अपने टीम में शामिल करने का मन बनाया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 01:09 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 01:09 PM (IST)
SPORTS :  जल्द ही जमशेदपुर एफसी का दामन थामेंगे जैकीचंद सिंह Jamshedpur News
SPORTS : जल्द ही जमशेदपुर एफसी का दामन थामेंगे जैकीचंद सिंह Jamshedpur News

जमशेदपुर, जितेंद्र सिंह। Indian Super League इंडियन सुपर लीग में अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन कर लीग से बाहर हो चुकी जमशेदपुर फुटबॉल क्‍लब (जेएफसी) सफलता को पीछे छोड़ आगे बढऩा चाहती है। टीम प्रबंधन अभी से ही अगले सीजन की तैयारी शुरू कर चुकी है। तिरी, सुब्रतो पॉल, फारुख चौधरी सहित आधे से अधिक खिलाड़ी जमशेदपुर एफसी को बाय-बाय कह चुके हैैं। 

जैकीचंद सिंह भारतीय फुटबॉल सर्किट में बड़ा नाम है। अब मेन ऑफ स्टील ने जैकीचंद सिंह को अपने टीम में शामिल करने का मन बनाया है। टीम प्रबंधन व जैकीचंद के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। वह जमशेदपुर एफसी से तीन साल का अनुंबध कर रहे हैैं। वर्तमान सीजन में वह एफसी गोवा से खेल रहे हैैं। 27 वर्षीय जैकीचंद ने इस सीजन में अभी तक पांच गोल दाग चुके हैैं और दो गाल दाने में मदद कर चुके हैैं। वह भारत के बेहतरीन फॉरवर्ड में शुमार हैैं। एफसी गोवा में आने से पहले वह केरला ब्लास्टर्स से खेला करते थे। एफसी गोवा के पूर्व कोच सर्जियो लोबेरा का सानिध्य में उनका जबरदस्त फॉर्म दिखा। पहले सीजन में वह लेफ्ट विंग से खेला करते थे। इस सीजन में वह राइट विंग से खेल रहे हैैं। 
रीमिड तलंग एफसी गोवा का होंगे हिस्‍सा
उधर, एफसी गोवा जैकीचंद की जगह की भरपाई के लिए रीडिम तलंग को ला रहा है। वह भी लेफ्ट व राइट विंग में खेलने में माहिर है। फिलहाल वह नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड से जुड़े हैैं। इस जीतन में तलंग ने तीन गोल किए हैैं। 
chat bot
आपका साथी