Jharkhand के सभी जाहेरथन की होगी घेराबंदी, पूजा स्थल होंगे सुरक्षित : चंपाई

आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों को गति देने के काम में जुटे हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर मंत्री चंपाई सोरेन ने राजनगर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में जाहेरथन व देशाऊली घेराबंदी का शिलान्यास किया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:49 PM (IST)
Jharkhand के सभी जाहेरथन की होगी घेराबंदी, पूजा स्थल होंगे सुरक्षित : चंपाई
राजनगर के चौराडीह में जाहेरथन घेराबंदी का शिलान्यास करते मंत्री चंपाई सोरेन।

सरायकेला, जागरण संवाददाता। सरायकेला के विधायक सह झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों को गति देने के काम में जुटे हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर मंत्री चंपाई सोरेन ने राजनगर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में जाहेरथन व देशाऊली घेराबंदी का शिलान्यास किया है। सोमवार को चंपाई सोरेन ने राजनगर प्रखंड क्षेत्र के चौराडीह, अर्जुनबिला, खैरबनी एवं हतनाबेड़ा में जाहेरथन घेराबंदी तथा बरेही गांव में पीसीसी पथ की आधारशिला रखी।

इस दौरान मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार आदिवासियों की धर्म एवं परंपरा को बचाए रखने के लिए धर्मस्थलों की घेराबंदी करा रही है। राज्य के हर गांव की देशाऊली और जाहेरथान को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावे गांव में माझी, मानकी, मुंडा, पाहन की बैठकी के लिए माझी अखाडा बनेगा। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर काम कर रही है। सिंचाई के लिए गांव- गांव में डीप बोरिंग तथा जहां छोटा नदी- नाला बह रहा है, वहां श्रृंखलाबद्ध चेकडैम का निर्माण कर खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में विकास कार्यों पर जरूर विराम लग गया था। परंतु हेमंत सरकार ने कोरोना को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया। अब विकास कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार सतर्क

अगर तीसरी लहर नहीं आयी तो कुछ माह बाद ही झारखंड का सूरत बदल जायेगी। हेमंत सरकार कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बेहद सतर्क है। तीसरी लहर के प्रभाव को कम करने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान झामुमो नेता हीरालाल सतपथी, विधायक प्रतिनिधि धर्मा मुर्मू, करमु पान, सुधीर हांसदा, ग्रामप्रधान सुराई मुर्मू, पुजारी पेकाये मुर्मू, सालखन मुर्मू, मार्शल पूर्ति, सागेन मुर्मू, लखिन्द्र लोहर शम्भू तांती आदि कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी