Automobile: जगुआर लैंड रोवर ने अपनी बिक्री में की बढ़ोतरी, ये रही पूरी जानकारी

Jaguar Land Rover increased its salesएलिट क्लास के लिए वाहन बनाने वाली टाटा संस की कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने वित्तीय वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में जबदस्त बिक्री करते हुए 12.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। चौथी तिमाही में कंपनी ने 123483 वाहनों की कुल बिक्री की है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 02:11 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 02:11 PM (IST)
Automobile: जगुआर लैंड रोवर ने अपनी बिक्री में की बढ़ोतरी, ये रही पूरी जानकारी
जगुआर लैंड रोवर ने चाइना में बीते वर्षों की तुलना में अपनी बिक्री में 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

जमशेदपुर, जासं। एलिट क्लास के लिए वाहन बनाने वाली टाटा संस की कंपनी, जगुआर लैंड रोवर ने वित्तीय वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में जबदस्त बिक्री करते हुए 12.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। चौथी तिमाही में कंपनी ने 123,483 वाहनों की कुल बिक्री की है। कंपनी प्रबंधन ने बीते वित्तीय वर्ष के आंकड़े कर यह जानकारी दी है।

कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जगुआर लैंड रोवर ने चाइना में बीते वर्षों की तुलना में अपनी बिक्री में 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके अलावे नार्थ अमेरिका में कंपनी के सेल्स 10.4 फीसदी बीते वर्षो की तुलना में ज्यादा रही। हालांकि, कोविड 19 के कारण ओवरसीज मार्केट में 10 प्रतिशत और यूके में 6.8 प्रतिशत और यूरोप मार्केट में 4.9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। हालांकि, पूरे वित्तीय वर्ष में जगुआर लैंड रोवर ने कुल 439,588 वाहनों की बिक्री की है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 13.6 फीसदी कम है। कंपनी प्रबंधन कोविड 19 के कारण प्रभावित हुए बाजार को इसका कारण मान रही है। हालांकि कंपनी प्रबंधन चायना में वाहनों की बढ़ी मांग से काफी उत्साहित है। पूरे वित्तीय वर्ष में कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 23.4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ कुल 111,206 वाहनों की बिक्री की है।

जगुआर लैंड रोवर 123,483, जगुआर 23,463 और लैंड रोवर 100,020 की बिक्री

जगुआर लैंड रोवर के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर फेलिक्स ब्रूटिगम का कहना है कि कोविड 19 का असर वैश्विक स्तर पर ऑटो इंडस्ट्री पर पड़ा है। लेकिन अंतिम तिमाही में हमने अच्छी सेल्स की। दो तिमाही की तुलना में अंतिम तिमाही में बाजार में आई मजबूती का फायदा हमें अपने सेल्स में मिला। हम इलेक्ट्रिक कार सहित बेहतर सुविधा देने के लिए अपना फोकस किए हुए हैं। कंपनी ने चौथी तिमाही में जगुआर लैंड रोवर 123,483, जगुआर 23,463 और लैंड रोवर 100,020 की बिक्री की है।

chat bot
आपका साथी