JAC 12th Result 2021 : झारखंड में इंटर का रिजल्ट जारी, ये रहे पूर्वी सिंहभूम के साइंस टाॅपर्स, jac.jharkhand.gov.in

झारखंड अधिविद्य परिषद जैक ने मैट्रिक के बाद आज इंटर का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। आज ही सीबीएसइ बारहवी के बाद जैक ने रिजल्ट जारी किया। विज्ञान में 86.89 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। आप इस तरह अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:53 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:30 PM (IST)
JAC 12th Result 2021 : झारखंड में इंटर का रिजल्ट जारी, ये रहे पूर्वी सिंहभूम के साइंस टाॅपर्स,  jac.jharkhand.gov.in
जैक ने मैट्रिक के बाद आज इंटर का रिजल्ट भी जारी कर दिया है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड अधिविद्य परिषद जैक ने मैट्रिक के बाद आज इंटर का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। आज ही सीबीएसइ बारहवी के बाद जैक ने रिजल्ट जारी किया। विज्ञान में 86.89 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इसके अलावा कला मेंं 90.71 प्रतिशत जबकि वाणिज्य में 90.33 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है। आप jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिलज्ट देख सकते हैं।

पूर्वी सिंहभूम, जैक रिजल्ट-12वीं साइंस

1. प्रदीप कुमार साहू-करीम सिटी कॉलेज-434

2. धन्नंजय कुंभकार-करीम सिटी कॉलेज-430

3. राहुल कुमार बर्नवाल-जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज-425

4. गणेश पाइन-आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, बांगुड़दा-423

5. मुस्कान महतो-जमशेदपुर महिला कॉलेज-422

6. निशा कुमारी साहू-जमशेदपुर महिला कॉलेज-421

6. अनुश्री मुदली-जमशेदपुर महिला कॉलेज-421

6. अभिजीत दत्ता-एसएस प्लस टू हाई स्कूल-421

6. सोमेश नामता-प्लस टू हाई स्कूल, बहरागोड़ा-421

6. मनीषा राणा-प्लस टू हाई स्कूल, बहरागोड़ा-421

7. नवराज सिंह-करीम सिटी कॉलेज-420

8.. अनिकेत सोनकर-करीम सिटी कॉलेज-419

9.. मो. शम्स साबा-करीम सिटी कॉलेज-419

10. विवेक कुमार श्चौरबे-उत्कल समाज इंटर कॉलेज-418

शिक्षिका बनना चाहती है आर्ट्स में थर्ड टॉपर रितिका मंडल

जमशेदपुर महिला कॉलेज आर्टस संकाय की तीसरे जिला टॉपर रितिका मंडल शिक्षिका बन कर समाज के बीच शिक्षा का अलख जगाना चाहती हैं। हाता निवासी समीर मंडल पारा शिक्षक हैं, जबकि मां सांतना मंडल गृहणी हैं। घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण रीतिका ने बताया कि वह शिक्षिका बनकर घर परिवार का भार उठाना चाहती हैं। रितिका की मां सांतना मंडल ने बताया कि पुत्री बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज थी। परिवार का उस पर नाज है। जिले में तीसरा स्थान पाने पर घर व आसपास मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।

जमशेदपुर महिला कॉलेज की पूजा रानी नायक बनेंगी आईएएस

जमशेदपुर महिला कॉलेज की पूजा रानी नायक 12 वीं आर्ट्स संकाय में 414 अंक लाकर जिले में आठवें नंबर पर आकर कॉलेज के साथ ही अपने परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। पूजा रानी नायक के पिता लोबो कुमार पेशे से किसान हैं, जबकि माता सरस्वती नायक शिक्षिका हैं। डुमरिया प्रखंड के खैरबनी निवासी पूजा रानी नायक ने बताया कि वह आईएएस बन कर समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं। टाटा स्टील में जॉब करना चाहती है।

साइंस में जिला की पांचवे टॉपर मुस्कान

जमशेदपुर महिला कॉलेज में साइंस संकाय में 422 अंक लाकर जिला में पांचवे टॉपर बनीं मुस्कान महतो टाटा स्टील में नौकरी करना चाहती हैं। गालुडीह प्रखंड के धमकबेड़ा गांव निवासी मुस्कान के पिता कृष्णचंद्र महतो आरएमपी डॉक्टर हैं, जबकि माता नमिता महतो शिक्षिका हैं। मुस्कान ने बताया कि वह ग्रेजुएशन करने के साथ ही टाटा स्टील में अप्रेंटिस के माध्यम से जाना चाहती हैं। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही खुद की परिश्रम व शिक्षक को देती है।

यूपीएससी करना चाहती हैं साइंस में जिला की छठवें टॉपर निशा

जमशेदपुर महिला कॉलेज की छात्रा निशा कुमारी साहू ने साइंस संकाय में जिले में छठवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। निशा ने बताया कि वह ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी करना चाहती है। नया बाजार जुगसलाई निवासी पिता अनिल साहू 2019 में ही सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। इसके बाद मां नमिता देवी के सामने विपत्ती का पहाड़ टूट पड़ा। हालांकि निशा की बहन जॉब करती है। जिससे परिवार का लालन-पालन हो रहा है

सीए बनना चाहती हैं कॉमर्स की पांचवे जिला टॉपर आरती

जमशेदपुर महिला कॉलेज की छात्रा व जिला के पांचवे टॉपर आरती कुमारी सीए बनना चाहती है। आरती कुमारी के पिता सरजामदा निवासी हरेंद्र साह दुकानदारी करते हैं, जबकि मां सोनामुनी देवी गृहणी हैं। आरती ने बताया कि वह सरजामदा से पढ़ाई करने के लिए जुगसलाई आती थी। वह प्रतिदिन 9 घंटे तक पढाई करती थी।

chat bot
आपका साथी