Gold-Silver Price: नौ दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहा सोना-चांदी, आज भी पुराने भाव पर मिलेगा

सोना का भाव ठहरने से कारोबारी भी हैरान है। चातुर्माश में कोई शुभ कार्य नहीं होता है। लगन का सीजन भी खत्म हो गया है। ऐसे में सोने की मांग कम होने के कारण इसका सीधा असर बाजार में देखा जा रहा है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 09:20 AM (IST)
Gold-Silver Price: नौ दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहा सोना-चांदी, आज भी पुराने भाव पर मिलेगा
नौ दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहा सोना-चांदी, आज भी पुराने भाव पर मिलेगा

जमशेदपुर, जासं। नौ दिन हो गए, लेकिन सोना या चांदी का भाव टस से मस नहीं हाे रहा है। आपको यकीन नहीं हो, लेकिन यह 24 कैरेट सज है। सोने का भाव नौ दिन से ठहरा हुआ है। 13 जुलाई को सोने व चांदी का जो भाव था, वह 21 जुलाई को भी रहेगा।

अब यह घटे या बढ़े, अलग बात है, लेकिन बाजार के इस ठहराव से आभूषण कारोबारी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि इससे बिक्री बढ़ सकती है। भाव नहीं बदलने का ग्राहकों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। इससे पहले 12 जुलाई काे यह 300 रुपये चढ़ गया था, जबकि मंगलवार को 100 रुपये बढ़कर 24 कैरेट सोना 49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। लेकिन फिर सोने का भाव ठहर गया। इससे पहले सात जुलाई को सोना एकबारगी 500 रुपये चढ़ गया था।

सोने के भाव पर लगन खत्म होने का दिख रहा असर

कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा था, तो सोने का भाव ठीक-ठाक था। सोना कारोबारियों को भी उम्मीद थी कि जैसे-जैसे कोरोना का प्रकोप कम होगा, बाजार खुलेंगे तो भाव गिरेंगे। वास्तव में ऐसा होने लगा है। दसवें दिन शनिवार को सोने का भाव 100 रुपये ही सही गिर गया। अब तक पिछले आठ दिन से सोने का भाव चढ़ ही रहा था। छह जुलाई को नौवें दिन भाव ठहर गया था। एक रुपये भी नहीं चढ़ा। शायद लगन की वजह से पिछले एक सप्ताह से सोने का भाव हर दिन चढ़ता जा रहा था। अब ताे लगन भी खत्म हाे गया। चार महीने तक शादी-ब्याह नहीं होगी। 19 नवंबर से लगन शुरू होगा।

सोने की खरीदारी में नहीं दिखाए हड़बड़ी

एक जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 48,100 रुपये था, जो गुरुवार को 49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 15 दिन पहले अनलॉक-3 में सोने-चांदी की दुकानें खुलीं, तब भी भाव चढ़े थे, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे गिरने शुरू हो गए थे। यह एक बार फिर चढ़ने लगा है। हालांकि अब भी आपको धैर्य रखना चाहिए, सोने की खरीदारी में हड़बड़ी नहीं दिखाई चाहिए, क्योंकि इसके भाव गिरने की उम्मीद कायम है। शहर के मशहूर व सबसे पुराने ज्वेलर्स छगनलाल दयालजी के मालिक पीयूष आडेसरा अब भी इस उम्मीद पर कायम हैं कि कोरोना की स्थिति जैसे ही सामान्य होगी, सोने के भाव गिरेंगे। वैसे भाव स्थिर रहने से कारोबारी खुश हैं।

आज जमशेदपुर में सोने का भाव, रुपये प्रति 10 ग्राम

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

21 जुलाई : 49,600 : 47,200 : 38,900 : 750

13 जुलाई : 49,600 : 47,200 : 38,900 : 750

12 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750

11 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750

10 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750

9 जुलाई : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 750

8 जुलाई : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 750

7 जुलाई : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 750

6 जुलाई : 48,800 : 46,400 : 38,200 : 750

3 जुलाई : 48,700 : 46,300 : 38,100 : 750

2 जुलाई : 48,500 : 46,100 : 37,900 : 730

1 जुलाई : 48,100 : 45,700 : 37,600 : 730

chat bot
आपका साथी