Jamshedpur Weather Update :अभी चार दिन रोज होगी बारिश, जानिए क्‍या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Jamshedpur Weather Update. जमशेदपुर शहर और आसपास के क्षेत्र में आने वाले चार दिनों तक रोज बारिश होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में 26 सितंबर को बारिश होने की उम्मीद कम जताई गई है। इसके अलावा 28 सितंबर तक रोज बारिश होने की संभावना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 01:33 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 01:33 PM (IST)
Jamshedpur Weather Update :अभी चार दिन रोज होगी बारिश, जानिए क्‍या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
जमशेदपुर में चार दिन तक रोज बारिश होगी। इस दौरान ठनका भी गिर सकता है।

 जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहर और आसपास के क्षेत्र में आने वाले चार दिनों तक रोज बारिश होने की संभावना है। रोज बदल रहे मौसम के बीच गुरुवार को भी शहर और आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। हल्की बारिश के बाद उमस बढ़ गई। बारिश के दौरान कुछ देर की राहत के बाद मौसम में उमस ने लोगों को परेशान किया। बारिश होने के बाद शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शहर में गुरुवार को 4.0 मिमी बारिश हुई। मौसम पूर्वानुमान में 26 सितंबर को बारिश होने की उम्मीद कम जताई गई है। इसके अलावा 28 सितंबर तक रोज बारिश होने की संभावना है।

रांची में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका के मोहारो में 82.2 मिमी रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा गोड्डा में 50 मिमी, राजमहल और जमशेदपुर एमओ में 40 मिमी, दुमका में 30, हजारीबाग में 20 और रांची समेत अन्य जिलों में 10 मिमी के आसपास बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके साथ ही राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 22.6 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 33.6 मिमी रिकॉर्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी