वीकेंड लाॅकडाउन खत्म कराना बस आपके हाथ में है, इन शर्तों को तो मानना पडेगा

सबकुछ ठीक रहा ताे वीकेंड लाॅकडाउन खत्म होने में कोइ परेशानी नहीं हैं। बस इत्मीनान रखना है। जमशेदपुर में कोरोना के मरीज बढ रहे हैं। यह ठीक संकेत नहीं है। हमें कोरोना मरीजों की संख्या कम करनी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:48 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:42 AM (IST)
वीकेंड लाॅकडाउन खत्म कराना बस आपके हाथ में है, इन शर्तों को तो मानना पडेगा
काम हो तो निकलने से कोइ मना भी नहीं कर रहा।

जमशेदपुर जागरण संवाददाता। सबकुछ ठीक रहा ताे वीकेंड लाॅकडाउन खत्म होने में कोइ परेशानी नहीं हैं। बस इत्मीनान रखना है। जमशेदपुर में कोरोना के मरीज बढ रहे हैं। यह ठीक संकेत नहीं है। हमें कोरोना मरीजों की संख्या कम करनी है। यह हमारे प्रयास से ही संभव है। हम बेवजह घर से नहीं निकलें। काम हो तो निकलने से कोइ मना भी नहीं कर रहा।

स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों को खुलने का इंतजार है। कइ राज्यों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भी इस बाबत फैसला ले सकती है। अनलाॅक पांच में बसों को चलाने की इजाजत मिली है। हालांकि, राज्य के अंदर ही बसों की आवाजाही से बस संचालक खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि आेडिशा एवं बिहार के लिए भी बसों की आवाजाही की इजाजत से ही उन्हें फायदा होगा। अभी उन्हें पैसेंजर नहीं मिल रहे। इस वजह से खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। 

पूर्वी सिंहभूम में अब भी मिल रहे कोरोना संक्रमित

दरअसल, पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को फिर एक मरीज की मौत हुई थी। मृतक मुसाबनी निवासी था। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 1054 हो गई है। वहीं, कुल दस हजार 156 लोगों की जांच हुई। इसमें पांच लोग संक्रमित मिले। जिले में मरीजोंकी संख्या बढ़कर 51 हजार 764 हो गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से शनिवार को कुल छह हजार 732 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिले में अभी तक 12 लाख 9 हजार 235 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। हालांकि जमशेदपुर शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों से शनिवार को कुल छह मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे थे। अभी तक कुल 50 हजार 674 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.90 प्रतिशत है। रिकवरी रेट बेहतर होना भी अनलाॅक छह में छूट का आधार बन सकता है।

chat bot
आपका साथी