पुणे ने जमशेदपुर का किया काम तमाम

आइएसएल 5 में शनिवार को जमशेदपुर एफसी की टीम ने पहले हाफ के 15वें मिनट तक जिस हिसाब से शुरुआत की, उससे यह नहीं लग रहा था कि यह टीम इतनी बुरी तरीके से हार जायेगी। 15वें मिनट के बाद एफसी पुणे सिटी की टीम ने जोरदार वापसी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 08:00 AM (IST)
पुणे ने जमशेदपुर का किया काम तमाम
पुणे ने जमशेदपुर का किया काम तमाम

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : आइएसएल 5 में शनिवार को जमशेदपुर एफसी की टीम ने पहले हाफ के 15वें मिनट तक जिस हिसाब से शुरुआत की, उससे यह नहीं लग रहा था कि यह टीम इतनी बुरी तरीके से हार जायेगी। 15वें मिनट के बाद एफसी पुणे सिटी की टीम ने जोरदार वापसी की। जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पाचवें सीजन के अपने 15वें दौर के मुकाबले में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 4-1 से हरा दिया। इस जीत से बेशक पुणे को कोई फायदा नहीं हुआ, लेकिन जमशेदपुर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। जमशेदपुर को प्लेऑफ में संभावना को काफी कम कर दिया। वहीं उसकी इस हार ने बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार प्लेआफ में पहुंचा दिया है। पुणे की ओर से सबसे पहला गोल टाटा फुटबाल अकादमी (टीएफए) के पूर्व खिलाड़ी रोबिन सिंह ने 17वें मिनट में किया। वे इस मैच के हीरो रहे। उसने दो गोल दागे। इस मैच में पुणे के लिए रोबिन सिंह ने 17वें और 65वें मिनट में दो गोल किए जबकि मार्सेलिन्हो ने 45वें और आशिक कुरनियन ने 70वें मिनट में गोल दागा। जमशेदपुर का एकमात्र गोल 76वें मिनट में पेनाल्टी पर कालोस काल्वो ने किया।

पहले हाफ की शुरुआत जिस तरह हुई, उसका समापन बिल्कुल उलट हुआ। सीटी बजने के साथ ही मेजबान टीम ने आक्रमक रुख अपनाया और तीसरे मिनट में ही बड़ा हमला बोला। फारुख चौधरी उस पर गोल करने से चूक गए लेकिन उसके बाद पुणे ने मैच अपने हाथ में ले लिया और दो गोल करते हुए पहले हाफ का समापन 2-0 की बढ़त के साथ किया। जमशेदपुर के लिए काल्वो ने तीसरे और 11वें मिनट मे दो बेहतरीन मौके बनाए लेकिन पहले प्रयास में चौधरी और दूसरे प्रयास में मारियो अक्र्वेस अपनी टीम को बढ़त दिलाने से चूक गए। 13वें मिनट मे भी मेजबान टीम ने एक और बड़ा हमला बनाया लेकिन अक्र्वेस एक बार फिर चूक गए। बदले में पुणे ने 17वें मिनट में हमला किया और गोल करके दम लिया। उसके लिए यह गोल रोबिन सिंह ने किया। इस गोल ने घरेलू दर्शकों को शात कर दिया। 24वें मिनट में जमशेदपुर ने गोल करने का एक मौका गवां दिया। 28वें मिनट में साहिल पंवार ने पुणे के लिए एक शानदार बचाव करते हुए स्कोर बराबर होने से रोका।

30वें मिनट में पुणे के मार्सेलिन्हो और 36वें मिनट में रोबिन सिंह को पीला कार्ड मिला। 38वें मिनट में जमशेदपुर ने बदलाव किया लेकिन इसका उसे कोई फायदा होता नहीं दिखा क्योंकि इंजरी टाइम (47वें मिनट) में गोल करते हुए मार्सेलिन्हो ने स्कोर 2-0 कर दिया।

इयान ह्यूम ने 48वें मिनट में पुणे को 3-0 की बढ़त दिलाने की तैयारी कर ली थी। इस प्रयास में वह जमशेदपुर के गोलकीपर सुब्रत पॉल को तो छकाने में सफल रहे लेकिन गोलपोस्ट को नहीं छका सके। 50वें मिनट में सिंडोचा ने कर्लिंग शॉट पर गोल कर लिया लेकिन रेफरी ने उन्हें ऑफ साइड करार दिया। इस बीच मेजबान टीम ने दो अहम बदला किए। तमाम बदलावों से हालाकि मेजबान टीम को कोई फायदा होता नहीं दिख रहा था क्योंकि पुणे ने 65वें और 70वें मिनट में गोल करते हुए 4-0 की लगभग अजेय बढ़त हासिल कर ली। 65वें मिनट में रोबिन सिंह ने आशिक कुरुनियन की मदद से मैच का अपना दूसरा गोल किया जबकि 70वें मिनट में कुरुनियन ने मार्सेलिन्हो की मदद से गोल करते हुए अपना खाता खोला। 75वें मिनट में जमशेदपुर को पेनाल्टी मिला क्योंकि मार्टिन डियाज ने सुमित पासी के ब्लॉक करने के प्रयास में बॉक्स के अंदर हैंडबॉल किया था। इस पेनाल्टी पर गोल कर काल्वो ने जमशेदपुर का खाता खोला।

-----------

पांचवें स्थान पर पहुंच गई जेएफसी

जमशेदपुर का यह 16वा मैच था और इसे जीतकर वह अंक तालिका में शीर्ष-4 में पहुंच सकती थी लेकिन हार ने उसे पाचवें स्थान पर ही बनाए रखा है। अब उसके लिए आगे का सफर और मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी पुणे को इस जीत से अंकों का तो फायदा हुआ लेकिन इस मैच से पहले की ही तरह सातवें स्थान पर बनी हुई है। बेंगलुरु के क्वालीफाई करने के बाद अब प्लेआफ की तीन सीटों के लिए जंग शेष रह गई है। इस मैच में अब तक सबसे कम 15300 दर्शक रहे।

chat bot
आपका साथी