IPL 2021: धोनी का यह 'टपोरी' अंदाज देख प्रशंसक दंग, फैंस ने दे डाली नसीहत-रणबीर सिंह की मत करो नकल

आन द फील्ड हो या ऑफ द फील्ड क्रिकेट का कोहिनूर महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस को हमेशा गुदगुदाते रहते हैं। इस बार फिल्म अभिनेता रणबीर सिंह का अवतार में आकर सोशल मीडिया में धमाल मचा रहे हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 04:08 PM (IST)
IPL 2021: धोनी का यह 'टपोरी' अंदाज देख प्रशंसक दंग, फैंस ने दे डाली नसीहत-रणबीर सिंह की मत करो नकल
धोनी का यह 'टपोरी' अंदाज देख प्रशंसक दंग

जमशेदपुर। चेन्नई सुपरकिंग्स के थलाइवा महेंद्र सिंह धौनी मैदान के भीतर हो या फिर मैदान से बाहर, हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। क्रिकेट का कोहिनूर धोनी आइपीएल में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चुके हैं। इस बीच उनका 'टपोरी' वाला लुक खूब वायरल हो रहा है।

MS Dhoni in IPL 2021 promo of first half.

MS Dhoni in IPL 2021 promo of last half. pic.twitter.com/n1IJzHnnFH

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 20, 2021

गौरतलब है कि आईपीएल (IPL 2021 in UAE) का दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। अब माही का यह अंदाज देख फैंस भी तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार रणबीर सिंह से कर रहे हैं तो कोई उन्हें अभिनेता का स्टाइल फॉलो नहीं करने का नसीहत भी दे रहे हैं।

🎺🎺🎺 - #VIVOIPL 2021 is BACK and ready to hit your screens once again!

Time to find out how this blockbuster season concludes, 'coz #AsliPictureAbhiBaakiHai!

Starts Sep 19 | @StarSportsIndia & @DisneyPlusHS pic.twitter.com/4D8p7nxlJL

— IndianPremierLeague (@IPL) August 20, 2021

तो आइए आपको बताते हैं, माही के इस रंग के पीछे क्या राज है। दरअसल आईपीएल के दूसरे चरण के विज्ञापन में माही का अंदाज बेहद ही रंग-बिरंगा है। अब इसी विज्ञापन को देखकर उनके प्रशंसक हैरान रह गए हैं। इस विज्ञापन में धोनी का नया हेयरस्टाइल वायरल (MS Dhoni New Look) हुआ है लेकिन इस बार क्रिकेट का कोहिनूर महेंद्र सिंह धौनी को उनके प्रशंसक सलाह भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

Style ah..! 😁🔥@MSDhoni#MSDhoni#WhistlePodu pic.twitter.com/8n4wMjnJCy— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) August 20, 2021

एक प्रशंसक ने सलाह देते हुए मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा है कि, प्लीज आप बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से दूर रहे। यहां बताते चले कि फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज के स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

Ms dhoni after meeting RANVEER SINGH !

@RanveerOfficial #MSDhoni #IPL2021 pic.twitter.com/6EXnfTA9Q6— ABHI TWEETS ☻! (@THEGEEKABHI) August 20, 2021

ऐसे में धोनी के प्रशंसक ने अपने चहेते क्रिकेटर को उनके स्टाइल को कॉपी नहीं करने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले धोनी और ऱणवीर सिंह एक साथ फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आए थे। दीपिका पादुकोणे के पति रणवीर ने माही के साथ तस्वीर भी शेयर की थी जो खूब वायरल हुआ था।

Side effects when you touch ranveer Singh!! #msdhoni pic.twitter.com/9XfMVPys8d— Mahendra Solanki (@BeyondOrigin8) August 19, 2021

आईपीएल 2021 के पहले ऐड में महेंद्र सिंह धौनी बौद्ध भिक्षु के वेश में नजर आए थे और क्रिकेटर्स को लेकर अपना ज्ञान बांटते हुए नजर आए रहे थे। लेकिन दूसरे दौर विज्ञापन में धोनी का अंदाज पूरी तरह से बदल गया है और इस अंदाज ने हर किसी को दिवाना बना दिया है।

Haha! When @RanveerOfficial met @msdhoni 😂😂❤

© laughingcolours/IG #IPL2021 #MSDhoni pic.twitter.com/fpJ8AaVTUC— Banajit Das / বনজিৎ দাস 😷🙏 (@iambana11) August 21, 2021

इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे दौर के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम यूएई पहुंच चुकी हैं और अपना क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद अभ्यास में भी जुट गई है। वर्तमान सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। सीजन के दूसरे दौर में सीएसके का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स अलावा मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ी भी यूएई पहुंच गए हैं और शुक्रवार से अभ्यास में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी