International Women’s Day 2021: मानगो नगर निगम ने 30 महिलाओं को दिया प्रमाणपत्र

International Women’s Day 2021. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चयनित 30 महिलाओं को विश्व महिला दिवस के अवसर पर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सभी को लोन हासिल हो चुका है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 06:08 PM (IST)
International Women’s Day 2021: मानगो नगर निगम ने 30 महिलाओं को दिया प्रमाणपत्र
विश्व महिला दिवस पर मानगो नगर निगम में महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जमशेदपुर, जासं।  दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चयनित 30 महिलाओं को विश्व महिला दिवस के अवसर पर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य के आलोक में 30 महिलाओं को दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत विभिन्न बैंकों से क्रेडिट लिंकेज के तहत व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया था।

उन्होंने बताया कि ऋण उपलब्ध कराने के बाद सभी 30 महिलाओं को छह दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि प्रशिक्षण में भेजने का मकसद यह था कि बैंक ऋण प्राप्त कर महिलाएं बेहतर ढंग से व्यवसाय कर सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हुए आजीविका में सुधार कर जीविकोपार्जन कर सकें। उन्होंने बताया कि छह दिन तक महिलाएं स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी थीं। इसके बाद सभी महिलाओं को विश्व महिला दिवस के अवसर पर मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में सभी महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के अलावा प्रशिक्षणक व मानगो नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी