Jharkhand Assembly Election 2019 : कोल्हान प्रमंडल में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए क्‍या बन रहे हैं समीकरण

Jharkhand Assembly Election 2019. कोल्‍हान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें मुख्यमंत्री रघुवर दास मंत्री सरयू राय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा शामिल हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 12:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 01:57 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : कोल्हान प्रमंडल में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए क्‍या बन रहे हैं समीकरण
Jharkhand Assembly Election 2019 : कोल्हान प्रमंडल में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए क्‍या बन रहे हैं समीकरण

जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 कोल्हान प्रमंडल की 13 विधानसभा सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होना है। पर्चा भरने व उसकी जांच की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर 12 सीटों पर 189 प्रत्याशी मैदान में बच गए हैं। अब देखना यह होगा कि 21 नवंबर को नाम वापसी के दिन इनमें से कौन खिलाड़ी मैदान छोड़ता है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री सरयू राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और झामुमो नेता चंपई सोरेन जैसे नाम शामिल हैं। सबकी नजर इन दिग्गजों पर टिकी है।

पूर्वी सिंहभूम जिला

जमशेदपुर पूर्वी 

रघुवर दास : झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास (64) जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से लगातार पांच वर्ष विधायक रह चुके हैं। यह इनका छठा चुनाव है। छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखने वाले रघुवर दास तेजतर्रार संगठनकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। 

सरयू राय : झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय (68) जमशेदपुर पूर्वी से 2005 व 2014 में भाजपा के विधायक चुने गए थे। इस बार ये जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

 कुल मतदाता : 3,00,501

जमशेदपुर पश्चिम

बन्ना गुप्ता : ब्रजेश उर्फ बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिमी से भाजपा के सरयू राय को हराकर 2009 में कांग्रेस के विधायक बने। झारखंड सरकार में कृषि व आवास मंत्री भी रहे। इस बार भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

देवेंद्र सिंह : पेशे से अधिवक्ता देवेंद्र सिंह भाजपा में जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रह चुके हैं। ये आरएसएस व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सफल संगठनकर्ता के रूप में पहचान बना चुके हैं। कुल मतदाता : 3,48,002

जुगसलाई (अजा)

रामचंद्र सहिस : झारखंड सरकार में पेयजल व स्वच्छता विभाग के मंत्री रामचंद्र सहिस जुगसलाई विधानसभा से आजसू के टिकट पर लगातार दो बार से विधायक हैं। इस बार भी ये आजसू के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। 

मंगल कालिंदी : जुगसलाई विधानसभा से लगातार दूसरी बार झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले 2014 में आजसू के रामचंद्र सहिस से हार गए थे। मैट्रिक पास कालिंदी के परिवार में कोई नहीं है।

मुचीराम बाउरी :  2007 से राजनीतिक करियर की शुरुआत आजसू से की। पटमदा प्रखंड आजसू का कार्यकारी अध्यक्ष बने। 2011 में क्रांतिकारी मजदूर संघ का गठन कर समाजसेवा के क्षेत्र में उतरे। वर्ष 2013 में भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जुगसलाई विधानसभा के सह प्रभारी बने और दायित्व निभाया।  कुल मतदाता : 3,22,524

पोटका (अजजा)

मेनका सरदार : पोटका से लगातार तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक रहीं मेनका सरदार इस बार भी भाजपा से चुनाव मैदान में हैं। इन्हें झारखंड विधानसभा से उत्कृष्ट विधायक का सम्मान भी मिल चुका है।

संजीव सरदार : पोटका विधानसभा से लगातार दूसरी बार झामुमो के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे संजीव सरदार पिछली बार मेनका सरदार से हार गए थे। संजीव जिला परिषद के सदस्य भी हैं। कुल मतदाता : 2,83,969

बहरागोड़ा

कुणाल षड़ंगी : बहरागोड़ा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कुणाल षड़ंगी, पिछली बार झामुमो से विधायक बने थे। कुणाल के पिता डॉ. दिनेश षड़ंगी भी बहरागोड़ा से विधायक थे।

समीर महंती : झाविमो व आजसू से विधायक का चुनाव लड़ चुके समीर महंती इस बार झामुमो के उम्मीदवार हैं। चुनाव से पहले इन्होंने भाजपा छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की थी।  कुल मतदाता : 2,22,378

घाटशिला (अजजा)

प्रदीप बलमुचू : घाटशिला के पूर्व विधायक डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ इन्होंने आजसू की सदस्यता ग्रहण की है।

रामदास सोरेन : घाटशिला के पूर्व विधायक झामुमो से इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन इस बार विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार हैं। कुल मतदाता : 2,39,678

पश्चिम सिंहभूम जिला

चाईबासा विधानसभा

दीपक बिरुवा (झामुमो) 

ज्‍याोति भ्रमर तुबिद (भाजपा) कुल वोटर - 206067

 जगन्नाथपुर विधानसभा

 सोनाराम सिंकु (कांग्रेस)

 सुधीर सुंडी (भाजपा) कुल वोटर - 173962

 मझगांव विधानसभा

 निरल पुरती (झामुमो) 

 भूषण पाट पिंगुवा (भाजपा)

 बड़कुंवर गागराई (भाआसे) कुल वोटर - 192489

 मनोहरपुर विधानसभा

 जोबा मांझी (झामुमो) 

 गुरुचरण नायक (भाजपा) कुल वोटर - 197215

 चक्रधरपुर विधानसभा

 लक्ष्मण गिलुवा (भाजपा)

 सुखराम उरांव (झामुमो) कुल वोटर - 180907

सरायकेला-खरसावां जिला

 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र

 चंपई सोरेन (झामुमो)

 गणेश महाली (भाजपा) कुल वोटर - 327987  

 खरसावां विधानसभा क्षेत्र

 जवाहरलाल बानरा (भाजपा)

 दशरथ गागराई (झामुमो) कुल वोटर - 204843

chat bot
आपका साथी