बोकारो महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी की हार्ट अटैक से मौत

बोकारो की महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी साहू (51) का निधन टाटा मुख्य अस्पताल में हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 07:30 AM (IST)
बोकारो महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी की हार्ट अटैक से मौत
बोकारो महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी की हार्ट अटैक से मौत

जासं, जमशेदपुर : बोकारो की महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी साहू (51) का निधन टाटा मुख्य अस्पताल में शनिवार दोपहर 2 :45 पर हार्ट अटैक से हो गया। 1994 बैंच की पुलिस अधिकारी थी। 13 जनवरी को केस के अनुसंधान के सिलसिले में जमशेदपुर आई थी। सिदगोड़ा के न्यू बारीडीह में उनका आवास है। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर रोड नंबर सात में मायका है। पति प्रदीप कुमार जुस्को में कार्यरत हैं। मीनाक्षी के दो बेटे है। बड़ा बेटा हर्ष हैदराबाद में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। 23जनवरी को उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी। छोटा बेटा हैप्पी 12 वीं में है। दाह संस्कार रविवार को होगा। ये जानकारी मीनाक्षी के भाई मनीष कुमार ने दी। कई पुलिस अधिकारी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे।

15 जनवरी को मीनाक्षी के देवर अरुण कुमार उर्फ बाबू का हार्ट अटैक से मध्यप्रदेश में निधन हो गया था। वे माइनिंग इंजीनियर थे। जानकारी पर मीनाक्षी जमशेदपुर आवास में ही रुक गई। गुरुवार रात 12 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बहुत अधिक पसीना होने के कारण परिजनों ने टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया। शुक्रवार को उनके देवर का शव शहर लाया गया। अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार दोपहर मीनाक्षी की मौत हो गई। गोलमुरी पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर को सलामी दी जाएगी। जमशेदपुर जिले में विशेष शाखा में मीनाक्षी लंबे समय तक रही। इंस्पेक्टर में प्रोन्नति के बाद जमशेदपुर सीआइडी विभाग अपराध अनुसंधान की प्रभारी रही। बीते लोकसभा चुनाव से पहले बोकारो जिला में तबादला हो गया था। शहर के चर्चित मानगो में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले की अनुसंधान पदाधिकारी भी रही।

chat bot
आपका साथी