ठंड आते ही इनरव्हील ने बुजुर्गों को भेंट की चादर

अंत्योदय आश्रम में परिवार से अलग कुष्ठ रोग से पीड़ित रहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:47 PM (IST)
ठंड आते ही इनरव्हील ने बुजुर्गों को भेंट की चादर
ठंड आते ही इनरव्हील ने बुजुर्गों को भेंट की चादर

जासं, जमशेदपुर : इनरव्हील क्लब आफ जमशेदपुर की सदस्य गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पहुंचीं, जहां इन्होंने अंत्योदय आश्रम में रह रहे बुजुर्गो को चादर भेंट की। इस मौके पर अंत्योदय भवन के प्रभारी अनिल महतो के अलावा क्लब की अध्यक्ष नविता प्रसाद व उपाध्यक्ष विनीता शाह उपस्थित थीं। प्रभारी ने बताया कि अंत्योदय आश्रम में परिवार से अलग कुष्ठ रोग से पीड़ित रहते हैं। यहां उनका उपचार किया जाता है तथा उचित देखभाल की जाती है।

chat bot
आपका साथी