औद्योगिक नगर पर जिला प्रशासन ने किया विचार-विमर्श

जमशेदपुर को औद्योगिक नगर बनाने के संबंध में दो नवंबर को नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने बैठक बुलाई है जिसमें कोल्हान आयुक्त डा. मनीष रंजन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार व टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक को आमंत्रित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 07:45 AM (IST)
औद्योगिक नगर पर जिला प्रशासन ने किया विचार-विमर्श
औद्योगिक नगर पर जिला प्रशासन ने किया विचार-विमर्श

जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर को औद्योगिक नगर बनाने के संबंध में दो नवंबर को नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने बैठक बुलाई है, जिसमें कोल्हान आयुक्त डा. मनीष रंजन, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार व टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक को आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में शनिवार को जिला प्रशासन ने विचार-विमर्श किया। इसमें उपायुक्त सूरज कुमार, एडीएम नंदकिशोर लाल व डीआरडीए निदेशक सौरव कुमार सिन्हा शामिल थे। सोमवार की बैठक के लिए 2017 से अब तक औद्योगिक नगर को लेकर जितनी बैठक हुई, जो भी प्रस्ताव या सुझाव आए, उन कागजातों को एकत्र किया गया। बताया जाता है कि वर्ष 2017 में तत्कालीन उपायुक्त अमित कुमार ने टाटा स्टील से कुछ बिदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

chat bot
आपका साथी