Indian Railways: अब झारखंड से दिल्ली का सफर हुआ आसान, संतरागाछी आनंद विहार ट्रेन का परिचालन शुरू, यात्रियों को राहत

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण झारखंड से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को रद कर दिया गया था। लेकिन संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही पटरियों पर ट्रेनें लौटने लगी है। झारखंड से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को फिर से शुरू किया गया है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 04:32 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 04:32 PM (IST)
Indian Railways: अब झारखंड से दिल्ली का सफर हुआ आसान, संतरागाछी आनंद विहार ट्रेन का परिचालन शुरू, यात्रियों को राहत
संतरागाछी आनंद विहार ट्रेन का परिचालन शुरू

जमशेदपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटी है तो पटरियों पर ट्रेन भी दौड़ने लगी है। धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की कवायद भी शुरू हो गई है। कोरोना काल में टाटानगर से दिल्ली रूट की सभी ट्रेनों को रद कर दिया गया था। लेकिन उन यात्रियों के लिए राहत की बात है कि इन ट्रेनों का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया।

यह ट्रेन खड़गपुर, टाटा, पुरुलिया के अलावा गोमो, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ स्टेशनों समेत कुल नौ स्टेशनों पर रूकते हुए आनंद विहार दिल्ली जाएगा। संतरागाछी से आनंद विहार तक जाने वाली यह ट्रेन साप्ताहिक होगी और इसका परिचालन 28 जून तक किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव कुल नौ स्टेशनों पर होगी। संतरागाछी आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन संख्या-02585) टाटानगर स्टेशन पर दोपहर 1.20 बजे आएगी। पांच मिनट रुकने के बाद यह दोपहर 1.25 बजे आनंद विहार स्टेशन के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में आनंद विहार संतरागाछी साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन संख्या-02586) टाटानगर स्टेशन पर दोपहर 12.15 बजे आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद यह 12.20 बजे संतरागाछी स्टेशन के लिए रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार संतरागाछी आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन में 18 कोच होंगे।

chat bot
आपका साथी