Indian Railways, IRCTC: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ये नौ ट्रेन चल रही है विलंब से

बड़बिल से चलकर टाटानगर को आने वाली 58104 बड़बिल टाटा पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजाए 10 बजकर 55 मिनट पर आने की संभावना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:49 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:49 AM (IST)
Indian Railways, IRCTC: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ये नौ ट्रेन चल रही है विलंब से
ट्रेन शाम छह बजकर 10 मिनट के बजाए सात बजकर 40 मिनट पर आने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ठंड में कोहरा बढ़ने के साथ ही सुबह में दृश्यता कम हो जाती है। इसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ता है और ट्रेनों की रफ्तार कम हो जाती है। रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली नौ ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही है। विलंब से चलने पहली ट्रेन है बड़बिल से चलकर टाटानगर को को जाने वाली 58104 बड़बिल टाटा पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 31 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजाए 10 बजकर 41 मिनट पर आने की संभावना है।

वहीं, बड़बिल से चलकर टाटानगर को आने वाली 58104 बड़बिल टाटा पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजाए 10 बजकर 55 मिनट पर आने की संभावना है। जबकि आसनसोल से टाटानगर को आने वाली 13512 टाटानगर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से छह मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर 12 बजकर 25 मिनट के बजाए 12 बजकर 31 मिनट पर आएगी। वहीं, टिटलागढ़ से चलकर हावड़ा को जाने वाली 12872 इस्पात एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 33 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर पौने दो के बजाए दो बजकर 18 मिनट पर आने की संभावना है। जबकि साईनगर से चलकर हावड़ा को जाने वाली 22893 हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर सवा तीन बजे के बजाए तीन बजकर 55 मिनट पर आएगी।

ये ट्र्रेनें भी चल रही लेट

वहीं, पुणे से चलकर हावड़ा को जाने वाली 12221 हावड़ा एसी दुरंतो एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से चार मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम सवा चार बजे के बजाए चार बजकर 19 मिनट पर आएगी। इसके अलावा कामाख्या जंक्शन से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जाने वाली 22512 मुंबई लोकमान्य तिलक कर्मूभूमि सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय से 17 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम छह बजकर पांच मिनट के बजाए छह बजकर 22 मिनट पर आएगी।

ये भी है लेट

वहीं, दुर्ग से चलकर भाया टाटानगर होते हुए राजेंद्र नगर टर्मिनल को जाने वाली 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 25 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम सवा छह बजे के बजाए छह बजकर 40 मिनट पर आने की संभावना है। जबकि योग नगरी ऋषिकेश से पुरी को जाने वाली 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम छह बजकर 10 मिनट के बजाए सात बजकर 40 मिनट पर आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी