Indian Railways : अब इस ट्रेन में घूमने के साथ-साथ लीजिए 5 स्टार होटल का मजा

Indian Railways भारतीय रेलवे यात्रा के दौरान यात्रियों का हर संभव ख्याल रखने का प्रयास करती है। अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो रेलवे इस ट्रेन में न सिर्फ फाइव स्टार होटल की सुविधा दे रही है बल्कि ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण भी कराएगी...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:45 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:45 AM (IST)
Indian Railways : अब इस ट्रेन में घूमने के साथ-साथ लीजिए 5 स्टार होटल का मजा
Indian Railways : अब इस ट्रेन में घूमने के साथ-साथ लीजिए 5 स्टार होटल का मजा

जमशेदपुर : भारतीय रेल लगातार अपनी सुविधाओं में बढ़ोतरी कर यात्रियों को अलग तरह का आनंद देती है। नई व्यवस्था के तहत भारतीय रेलवे ने बौद्ध सर्किट के रूप में नई ट्रेन सेवा शुरू की है जिसमें ठहरने वाले यात्रियों को पांच सितारा होटल का मजा मिलेगा। यदि आप भी इस यात्रा का मजा लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पूरी खबर पढ़नी होगी।

पर्यटन मंत्रालय की है यह पहल

कोविड 19 में सुधार के बाद भारतीय रेल मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय ने नई पहल करते हुए बौद्ध सर्किट ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना बनाई है जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत यात्रियों को स्वदेश दर्शन की मजा मिलेगा। इस ट्रेन से यात्रियों को बौद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन भी होंगे। साथ ही उन्हें पांच सितारा होटल की तरह सुविधाएं भी मिलेंगी।

ट्रेन में दिखेगी बुद्ध की झलक

बौद्ध सर्किट स्पेशल इस ट्रेन को विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें ट्रेन के अंदर ही सारनाथ, गया, कुशीनगर और राजगीर जैसे स्थानों की झलक दिखेगी। जहां भगवान बुद्ध ने अपने जीवन का काफी अधिक समय यहां व्यतीत किया था।

इसके अलावा भीतर साज-सज्जा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। जहां यात्रियों के आराम का विशेष ख्याल रखा गया है। ट्रेन के डाइनिंग एरिया को भी विशेष रूप से डिजाइन कियाग या है। जहां भगवान बुद्ध के चित्र व कलाकृतियों से सजाया गया है। इसके अलावा ट्रेन में टच लेस नल, चमड़े से बने सोफे, बायो वैक्यूम टॉयलेट और एडजस्टेबल रीडिंग लाइट भी लगे हुए हैं। ट्रेन के अंदरूनी दीवार, रोशनी व कला और संस्कृति में बौद्ध धर्म की छाप दिखेगी।

झारखंड से होकर गुजरेगी ये ट्रेन

बौद्ध सर्किट स्पेशल ट्रेन दिल्ली से रवाना होगी जो बोध गया से होते हुए नालंदा होते हुए झारखंड झारखंड के राजगीर, सारनाथ सहित लुंबिनी, कुशीनगर, श्रावस्ती व आगरा भी जाएगी। इस ट्रेन के प्रथम श्रेणी में 96 जबकि द्वितीय श्रेणी में 60 अतिथि यात्रा कर सकते हैं। सात रात और आठ दिन के इस टूर पैकेज में एसी फर्स्ट क्लास के लिए यात्रियों को 88,060 रुपये और एसी सेकेंड क्लास के लिए 72,030 रुपये प्रति यात्री देने होंगे। आइआरसीटीसी से इस ट्रेन की बुकिंग की जा सकती है। यह ट्रेन 15 व 29 जनवरी 2022, 26 फरवरी, 12 मार्च, आठ व 29 अक्टूबर 2022, 12 व 26 नवंबर और 10 व 24 दिसंबर 2022 को रवाना की जाएगी।

chat bot
आपका साथी