Indian Railways : झारखंड के टाटानगर स्टेशन में नौ यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

Indian Railways टाटानगर स्टेशन में आने वाले यात्रियों की जांच में तेजी आने के बाद से लगातार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। सुबह और शाम साढ़े आठ बजे तक दो पालियों में 208 यात्रियों की जांच की गई। इनमें से नौ यात्री पॉजिटिव पाए गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:48 PM (IST)
Indian Railways : झारखंड के टाटानगर स्टेशन में नौ यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की टीम और सिविल डिफेंस की मदद से स्टेशन पर जांच की जा रही है।

जमशेदपुर, जासं। coronavirus Jamshedpur टाटानगर स्टेशन में आने वाले यात्रियों की जांच में तेजी आने के बाद से लगातार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। सुबह और शाम साढ़े आठ बजे तक, दो पालियों में 208 यात्रियों की जांच की गई। इनमें से नौ यात्री पॉजिटिव पाए गए।

सुबह में गीतांजलि, अहमदबाद, साउथ बिहार, बड़बिल हावड़ा जन शताब्दी सहित अन्य ट्रेनों की जांच की गई। जिला प्रशासन की स्वास्थ्य विभाग की टीम और सिविल डिफेंस की मदद से स्टेशन पर जांच की जा रही है। जहां सिविल डिफेंस की टीम सभी यात्रियों को कोविड जांच केंद्र तक लाने, उनके बीच शारीरिक दूरी का पालन करने में मदद कर रही है।

सिटी एसपी ने सिविल डिफेंस को किया सैल्यूट

सिटी एसपी टाटानगर स्टेशन में थे और शनिवार सुबह जब स्टेशन पहुंचे तो दोनों ही समय सिविल डिफेंस की टीम यात्रियों की कोविड जांच को लेकर तत्पर थी। ऐसे में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें सैल्यूट किया। साथ ही सिविल डिफेंस की टीम को सुरक्षा उपायों के साथ यात्रियों की जांच करने और खुद भी संक्रमण से बचने की सलाह दी। वहीं, सिटी एसपी पार्सल विभाग के अधिकारियों को फुट ओवर ब्रिज के आसपास रखे पार्सल को सहीं तरीके से रखने की नसीहत दी ताकि यात्रियों को आवाजाही में परेशानी न हो।

एआरएम ने रात डेढ़ बजे पॉजिटिव यात्री को पहुंचवाया एमजीएम

टाटानगर स्टेशन के एआरएम विनोद कुमार की तत्परा शुक्रवार रात को देखने को मिली जब उन्होंने रात डेढ़ बजे एक पॉजिटिव यात्री को एंबुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल पहुंचवाया। उक्त यात्री पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से टाटानगर पहुंचा और उसे सुबह साढ़े तीन बजे आने वाली अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन पर चढ़ना था। लेकिन जांच में यात्री पॉजिटिव पाया गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी ऊहापोह की स्थिति में थी कि उक्त यात्री के साथ क्या किया जाए। जब यह जानकारी रात 12 बजे एआरएम को मिली तो उन्होंने रात में ही एंबुलेंस की व्यवस्था की।

chat bot
आपका साथी