Jharkhand Auto : स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी का बढ़ा उत्पादन, बनेंगे 25 हजार पहिए

steel strips wheels. छोटा गाेविंदपुर स्टील स्ट्रीप्स व्हील्स कंपनी का उत्पादन बढ़ गया है। इस माह कंपनी में 25 हजार पहिया बनाने का लक्ष्य मिला है। अभी तक यह आंकड़ा 15 हजार पार कर पाया है। टाटा मोटर्स का उत्पादन बढ़ने के साथ प्रोडक्शन बढ़ गया है ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 03:25 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 03:25 PM (IST)
Jharkhand Auto : स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी का बढ़ा उत्पादन, बनेंगे 25 हजार पहिए
टाटा मोटर्स का उत्पादन बढ़ने के साथ इस कंपनी का भी प्रोडक्शन बढ़ गया है।

जमशेदपुर, जासं। छोटा गाेविंदपुर स्टील स्ट्रीप्स व्हील्स कंपनी का उत्पादन बढ़ गया है। इस माह कंपनी में 25 हजार पहिया बनाने का लक्ष्य मिला है। अभी तक यह आंकड़ा 15 हजार पार कर पाया है। टाटा मोटर्स का उत्पादन बढ़ने के साथ इस कंपनी का भी प्रोडक्शन बढ़ गया है जो लगातार तीन महीने तक रहेगा।

लॉकडाउन की वजह से कंपनी का उत्पादन काफी प्रभावित हुआ था। उसमें अब निरंतर सुधार हो रहा है। कोरोना को  लेकर जहां एक दिन में 200 से लेकर पांच सौ व्हील्स बनते थे वह बढ़कर एक हजार तक पहुंच गया है। कोविड-19 को लेकर कंपनी में कई माह उत्पादन भीनहीं हुआ। मजदूरों को काम से बैठाना पड़ा तो कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखना पड़ा है। लेकिन अब कंपनी का उत्पादन बढ़ गया है तथा आगे भी यह आंकड़ा बढ़ना तय है। कंपनी में करीब 90 फीसद मजदूर काम पर लौट चुके हैं। इसमें कंपनी के स्थायी, अस्थायी व ठेका मजदूर भी शामिल हैं। वहीं शेष मजदूरों को भी काम पर बुलाने की तैयारी है। संभवत: अगले माह फरवरी तक सभी मजदूर काम पर वापस लाैट आएंगे। 

टाटा मोटर्स की प्रमुख ग्राहक

मध्यम व भारी वाहनों के लिए व्हील्स बनाने वाली इस कंपनी का प्रमुख ग्राहक टाटा मोटर्स ही है। यहां का व्हील्स टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के अलावा लखनऊ, धारवाड़, पुणा आदि स्थानों में भेजा जाता है। बाजार में व्हील्स की मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। ऐसे में ऑर्डर बढ़ने के साथ ही कर्मचारियों की कंपनी में वापसी भी होने वाली है। 

chat bot
आपका साथी