इसी तरह के कार्यो से पूरा होगा स्वामी विवेकानंद का सपना : राज्यपाल

रामकृष्ण मिशन साकची में 120 बेड के छात्रावास का द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन । - कहा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बचे आध्यात्मिक एवं विनम्र होते हैं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:00 AM (IST)
इसी तरह के कार्यो से पूरा होगा स्वामी विवेकानंद का सपना : राज्यपाल
इसी तरह के कार्यो से पूरा होगा स्वामी विवेकानंद का सपना : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : रेल विकास निगम लिमिटेड रामकृष्ण मिशन के साथ मिलकर मानवीय सेवा एवं पिछड़े छात्रों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। मिशन के साकची कैंपस में दो करोड़ 13 लाख से बना छात्रावास भवन इसी का परिचायक है। यह बातें झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन साकची (हाथी घोड़ा मंदिर के पास) में 120 बेड के छात्रावास का उद्घाटन करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य से ही स्वामी विवेकानंद के सपनों को पूरा किया जा सकता है। जो गरीबों के लिए रोते हैं वही महात्मा कहलाते हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे आध्यात्मिक एवं विनम्र होते हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण के बाबत द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन को सलाह दी कि वे यहां प्लेसमेंट सेल खोलें ताकि आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

छात्रावास के उद्घाटन समारोह में स्वागत भाषण रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर के सचिव स्वामी अमृतरुपानंद ने दिया। वहीं रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के महासचिव स्वामी सुविरनंदा महाराज ने वर्चुअल मोड ने राज्यपाल एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में रेलवे के साथ मिलकर मिशन कई तरह के कार्य करेगा। कार्यक्रम को रेलवे विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी प्रदीप गौर, निगम के डायरेक्टर ऑपरेशनल राजेश प्रसाद ने भी संबोधित किया। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि थर्ड लाइन प्रोजेक्ट का कार्य निगम की देखरेख में हो रहा है। सीएसआर के तहत ये कार्य हुए। उन्होंने कहा कि मिशन की देखरेख में एक 1200 बेड का छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य में कुल राशि छह करोड़ 13 लाख रुपये खर्च होगी। इसमें तीन करोड़ का भुगतान रेलवे कर चुका है। कार्यक्रम में कोल्हान आयुक्त मनीष रंजन, डीआइजी राजीव रंजन सिंह, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, डीआरएम चक्रधरपुर विजय कुमार साहू सहित कई गणमान्य लोग एवं साधु संत उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी