पोटका में आवास प्लस योजना की सूची में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों को पदमुक्त करने की उठने लगी मांग, कांग्रेस किया प्रदर्शन

पोटका में आवास प्लस आवंटन की सूची गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों को पद मुक्त करने की मांग की गइ। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अनशन पर बैठेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 06:33 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 09:27 PM (IST)
पोटका में आवास प्लस योजना की सूची में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों को पदमुक्त करने की उठने लगी मांग, कांग्रेस किया प्रदर्शन
आवास योजना में गडबडी की मांग पर पोटका में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

पोटका (पूर्वी सिंहभूम), जासं।  दैनिक जागरण में पूर्वी सिंहभूम के  पोटका प्रखंड की 34 पंचायतों में से 16 पंचायतों के कोटे में एक भी आवास प्लस योजना का लाभुक नहीं होने की खबर प्रकाशित होने के बाद अब इस मामले में सत्ता पक्ष कांग्रेस की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया गया है।

सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तआें ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर कड़ा विरोध जताया। पोटका में आवास प्लस आवंटन की सूची गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों को पद मुक्त करने की मांग की गइ। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अनशन पर बैठेंगे। कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम सचिव जयराम हांसदा का कहना है कि पोटका में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में धांधली एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रखंड मुख्यालय में बिचौलिया एवं कर्मचारी की मिलीभगत से नियम को ताक में रखकर आवास आवंटन के नाम पर धन उगाही का खेल चल रहा है। इस मामले को लेकर अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी इम्तियाज अहमद को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

मांग पत्र में कही गइ ये बात

मांग पत्र में बताया गया कि कर्मचारियों द्वारा ग्राम सभा की अवहेलना की गई। पूरे प्रखंड के दो पंचायतों के लाभुकों को इस योजना का लाभ मिलने से भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इस मौके पर आनंद दास, तपन दास, अमल विश्वास, आनंद पाल, गुरुचरण सरदार आदि उपस्थित थे। सबों ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में गडबडी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

कहां से हुई गड़बड़ी लगाया जा रहा पता

पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका के प्रखंड प्रशासन द्वारा आवास प्लस योजना आवंटन सूची में कहां से गड़बड़ी हुई यह पता लगाया जा रहा है। यह मामला अब राजनीतिक रंग ले रहा है। प्रखंड प्रशासन भी यह चाहता है कि गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों का पता लगाया जाय। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी