Coronavirus News Update Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में 48 घंटे के भीतर 18 लोगों की कोरोना से मौत, मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक Jamshedpur News

लौहनगरी में कोरोना कहर बरपा रहा है। झारखंड में सबसे अधिक लगभग कुल मौत का 45 फीसद सिर्फ टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में हुई हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 08:47 AM (IST)
Coronavirus News Update Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में 48 घंटे के भीतर 18 लोगों की कोरोना से मौत, मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक Jamshedpur News
Coronavirus News Update Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में 48 घंटे के भीतर 18 लोगों की कोरोना से मौत, मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक Jamshedpur News

जमशेदपुर (अमित तिवारी) । लौहनगरी में कोरोना कहर बरपा रहा है। झारखंड में सबसे अधिक लगभग कुल मौत का 45 फीसद सिर्फ टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में हुई हैं। इसमें 4.5 फीसद धनबाद, बोकारो, रामगढ़ व बिहार के मृतक शामिल हैं, जबकि 40.5 फीसद मौत की संख्या जमशेदपुर की हैं। चिंता का विषय यह भी है कि राज्य में सबसे अधिक मरीजों की मौत जमशेदपुर में ही हुई है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में लगभग 200 मरीजों ने जान गंवाई है। इसमें टीएमएच में 93 मौत शामिल हैं। 93 में से 81 जमशेदपुर और 12 मृतक दूसरे जिले के हैं। इधर, कोरोना से देश में मृत्युदर लगभग 2.11 प्रति एक लाख है। झारखंड में यह दर 0.90 और जमशेदपुर में 2.33 प्रति एक लाख है। इससे यह भी साबित हो रहा कि राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा मौत जमशेदपुर में हो रही है। राज्य में मौत के मामले में दूसरे स्थान पर रांची व तीसरे स्थान पर धनबाद है। 

कोरोना फेफड़ा पर पहले करता अटैक 

शहर में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा देखा जाए तो उसमें लगभग 85 फीसद मरीजों में प्रमुख लक्षण सांस की समस्या सामने आई है। इसके बाद बुखार, सर्दी-खांसी शामिल हैं। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड महामारी के नोडल पदाधिकारी डॉ. बलराम झा का कहना है कि कोरोना फेफड़ा को सबसे पहले प्रभावित करता है। यही कारण सांस लेने में परेशानी शुरु हो जाती और दम फूलने लगता है। उस समय मरीज को ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है। इसमें देरी होने से उनकी मौत तक हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि मरीज समय पर अस्पताल पहुंचे, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। कोरोना के शुरुआती लक्षण खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी, थकावट, गंध और स्वाद का पता नहीं चलना सहित अन्य शामिल हैं। इसे प्रदूषण से सीधे नहीं जोड़ा जा सकता। 

48 घंटे में 18 की गई जान

जमशेदपुर में 48 घंटे के अंदर कोरोना से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बताता है कि स्थिति कितनी भयावह हो चुकी है। वहीं, मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। अब तक 2686 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। अभी फिलहाल सबसे अधिक संक्रमित मरीज रांची में है। दूसरे स्थान पर जमशेदपुर हैं।

chat bot
आपका साथी