जमशेदपुर में 48 घंटे के अंदर 15 हजार लोगों की होगी कोरोना जांच Jamshedpur News

उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देशानुसार कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की आशंका को देखते हुए शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है। नमूना संग्रह करने के लिए शहरी क्षेत्रों में छह अस्थायी जांच सेंटर बनाया गया है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 12:58 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 12:58 PM (IST)
जमशेदपुर में 48 घंटे के अंदर 15 हजार लोगों की होगी कोरोना जांच Jamshedpur News
कोरोना जांच के लिए शनिवार व रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जमशेदपुर में 48 घंटे के अंदर 15 हजार लोगों की कोरोना जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे सफल बनाने को लेकर शनिवार व रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। दोनों दिन के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित है। पहले दिन पांच हजार व दूसरे दिन दस हजार लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की जाएगी।

उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देशानुसार कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की आशंका को देखते हुए शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है। नमूना संग्रह करने के लिए शहरी क्षेत्रों में छह अस्थायी जांच सेंटर बनाया गया है तो वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नमूना लिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति संदेह या लक्षण होने पर जांच करवा सकता है। खासकर दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोग अवश्य रूप से कोरोना की जांच करवाएं। इसे लेकर डीसी सूरज कुमार ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से लड़ने में सबकी सहभागिता जरूरी है। लोग जागरूक होंगे तभी इस बीमारी को आसानी से हराया जा सकता है।

शहरी क्षेत्रों में कहा-कहां होगी जांच

• धतकीडीह स्थित ठक्कर बप्पा स्कूल

• सोनारी कागलनगर स्थित सामुदायिक केंद्र

• जुगसलाई स्थित एमई स्कूल

• गोलमुरी स्थित केरला समाजम स्कूल

• मानगो पारडीह स्थित कौशल विकास केंद्र

• सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल

किस प्रखंड में कितने लोगों की होगी जांच

डुमरिया : 28 नवंबर को 300 एवं 29 नवंबर को 400

चाकुलिया : 28 नवंबर को 300 एवं 29 नवंबर को 400

पोटका : 28 नवंबर को 300 एवं 29 नवंबर को 600

धालभूमगढ़ : 28 नवंबर को 300 एवं 29 नवंबर को 600

घाटशिला : 28 नवंबर को 300 एवं 29 नवंबर को 600

मुसाबनी : 28 नवंबर को 300 एवं 29 नवंबर को 600

पटमदा : 28 नवंबर को 300 एवं 29 नवंबर को 600

गोलमुरी सह जुगसलाई : 28 नवंबर को 300 एवं 29 नवंबर को 800

बहरागोड़ा : 28 नवंबर को 300 एवं 29 नवंबर को 800

शहरी क्षेत्र : 28 नवंबर को 2300 ए‌वं 29 नवंबर को 4600

chat bot
आपका साथी