Tips For Men: पुरूषों के लिए चार अहम जानकारी, जो उन्हें अवश्य करना चाहिए

Tips For Men आजकल अधिकतर पुरूष लंबी और भारी दाढ़ी रखना पसंद कर रहे हैं लेकिन आपको हाइजीन का काफी ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि दाढ़ी में धूल-मिट्टी और गंदगी के कण रह जाते हैं जो स्किन रैशेज और खुजली का कारण बन सकते हैं

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 05:27 PM (IST)
Tips For Men: पुरूषों के लिए चार अहम जानकारी, जो उन्हें अवश्य करना चाहिए
पुरूषों को अपने नाखूनों को भी साफ रखना चाहिए और समय-समय पर काट लेना चाहिए।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। पुरूषों को जरूर साफ रखनी चाहिए ये चार पर्सनल चीजें, जान लें बेहद जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए हाइजीन का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। वरना आपकी सेहत को बुरा नुकसान पहुंच सकता है। यही नहीं आप कई प्रकार के संक्रमण व बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कई पुरूष छींकने, खांसने, जानवर को छूने के बाद या पेशाब करने के बाद हाथ धोने का ध्यान नहीं रखते हैं। यही साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देने के कारण पुरूषों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि पुरूषों को शरीर के कौन से चार हिस्से को हमेशा साफ रखना चाहिए।

दाढ़ी को साफ रखें

आजकल अधिकतर पुरूष लंबी और भारी दाढ़ी रखना पसंद कर रहे हैं, लेकिन आपको हाइजीन का काफी ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि दाढ़ी में धूल-मिट्टी और गंदगी के कण रह जाते हैं, जो स्किन रैशेज और खुजली का कारण बन सकते हैं।

अंडरगारमेंट और जुराब

अंडरगारमेंट को हमेशा साफ पहनना चाहिए। अधिकतर बैचलर लड़कों को देखा होगा, वो अच्छी तरह जानते होंगे कि लड़के अंडरगारमेंट व जुराबों की सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते। लेकिन यह बहुत ही खतरनाक हो सकता है। इससे जननांग के आसपास संक्रमण, रैशेज व पैर में बदबू का खतरा बन सकता है।

नाखून

पुरूषों को अपने नाखूनों को भी साफ रखना चाहिए और समय-समय पर काट लेना चाहिए। क्योंकि, बढ़े हुए नाखूनों में गंदगी जमा हो सकती है। जो कि खाते हुए आपके शरीर में प्रवेश कर सकती है। इससे स्टमक इंफेक्शन, पेट दर्द व उल्टी का कारण बन सकता है।

बालों की सफाई

आजकल काफी पुरुषों को बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण है प्रदूषण, धूल-मिट्टी और साफ-सफाई की कमी के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं। या कोई इंफेक्शन हो जाता है। जिसके कारण बाल टूटने लगते हैं। इसलिए नियमित रूप से माइल्ड शैंपू के साथ अपने बाल को साफ रखें। पुरुषों को बाहर से आकर या वर्कआउट के बाद नहाना जरूर चाहिए। इससे आपके शरीर से हानिकारक वैक्टीरिया, गंदगी आदि निकल जाएंगे और आपकी सेहत के साथ स्किन भी स्वस्थ रहेगी।

chat bot
आपका साथी