चार अप्रैल को होगा IMA चुनाव, आज से शुरू होगा नॉमिनेशन

IMA Jamshedpur Election. आइएमए चुनाव में 28 पदाधिकारी चुने जाएंगे। इनमें एक अध्यक्ष एक सचिव दो उपाध्यक्ष दो संयुक्त सचिव एक कोषाध्यक्ष एक ऑडिटर 18 पुरुष सदस्य व दो महिला सदस्य चुने जाएंगे। फिलहाल आइएमए के अध्यक्ष डॉ. उमेश खां व सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 01:14 PM (IST)
चार अप्रैल को होगा IMA चुनाव, आज से शुरू होगा नॉमिनेशन
आइएमए चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन शुरू हो जाएगा।

जमशेदपुर, जासं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) चुनाव की घोषणा शुक्रवार की देर रात कर दी गई। चार अप्रैल को चुनाव कराया जाएगा। जबकि इसकी प्रक्रिया 27 फरवरी से ही शुरू हो जाएगी। 27 फरवरी से सात मार्च तक नॉमिनेशन होगा। वहीं, नामांकन की जांच की तिथि नौ मार्च और नाम वापसी की तिथि 13 मार्च तय की गइ है।

आइएमए चुनाव में 28 पदाधिकारी चुने जाएंगे। इनमें एक अध्यक्ष, एक सचिव, दो उपाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक ऑडिटर, 18 पुरुष सदस्य व दो महिला सदस्य चुने जाएंगे। फिलहाल आइएमए के अध्यक्ष डॉ. उमेश खां व सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह हैं। चुनाव में नॉमिनेशन के लिए छह हजार रुपये से लेकर दो हजार रुपए तय किए गए हैं। अध्यक्ष पद के नॉमिनेशन के लिए छह हजार, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच हजार, सचिव पद के लिए पांच हजार, संयुक्त सचिव के लिए चार हजार, कोषाध्यक्ष पद के लिए चार हजार व सदस्य पद के लिए दो हजार रुपए जमा करने होंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए पांच पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें डॉ. उमाशंकर सिंह, डॉ. नवीन कुमार सिन्हा, डॉ. विनय रंजन, डॉ. नीरज कुमार व डॉ. राम नारायण प्रसाद शामिल है।

आइएमए के लगभग एक हजार सदस्य हैं

आइएमए चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। इस बार अध्यक्ष व सचिव पद के लिए कई दावेदार बताए जा रहे हैं। शाम तक अधिकांश लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि इस बार चुनाव के मैदान में कौन-कौन दावेदार होंगे। पांच साल के बाद इस बार चुनाव हो रहा है। ऐसे में काफी दिलचस्प होने वाला है। आइएमए के लगभग एक हजार सदस्य है।

chat bot
आपका साथी