stomach Problem: पेट को ठीक रखना है तो करें नौका संचालन आसन, फायदे सुनकर रह जाएंगे हैरान

Naukasana Benefit ज्यादातर बीमारियां पेट की वजह से होती है। पेट की मांसपेशियों को ठीक रखना है तो आपको नौका संचालन आसन करना चाहिए। योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा कहती हैं कि नौका संचालन आसन से पेट की अधिकांश समस्याएं दूर हो जाएंगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 03:25 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:37 PM (IST)
stomach Problem: पेट को ठीक रखना है तो करें नौका संचालन आसन, फायदे सुनकर रह जाएंगे हैरान
जमशेदपुर शहर की प्रसिद्ध योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा । जागरण

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पेट को ठीक रखना है तो करें नौका संचालन आसन। नाैका संचालन आसन न केवल पेट के लिए फायदेमंद है बल्कि इस आसन के करने से इतने अधिक फायदे होते हैंं कि इसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। शहर की प्रसिद्ध योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा कहती है कि ज्यादातर बीमारियां पेट की वजह से होती है। पेट की मांसपेशियों को ठीक रखना है तो आपको नौका संचालन आसन करना चाहिए। योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा कहती हैं कि नौका संचालन आसन से पेट की अधिकांश समस्याएं दूर हो जाएंगी। नौका संचालन आसन से पेट के अंदर की मालिश हो जाती है। यह आसन मोटापा कम करने में भी मददगार साबित होता है।

ऐसे करें नौका संचालन आसन

सबसे पहले पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं पैरों को एक साथ रखते हुए नाव चलाने की तरह शरीर को आगे-पीछे झुकाइए। जितना संभव हो सके उतना आगे-पीछे झुकाते हुए एक घेरे का आकार बनाते जाइए। कम से कम 10 बार इस आसन को करना है। इसके बाद नाव चलाने के ढंग को उलट दीजिए। इसे भी 10 बार करें।

नौका संचालन आसन के फायदे ही फायदे

नौका संचालन आसन नियमित करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही मोटापा को कम करने में भी कारगर साबित होता है। इसे अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल कर लें। कोरोना काल में गुनगुने पानी का भी सेवन करें। गुनगुना पानी पीने से पेट की कई तरह की दिक्कतें भी दूर होंगी। योग प्रशिक्षक रूमा शर्मा कहती हैं कि योग करने के लिए योग प्रशिक्षक का अवश्य सलाह लें। कुछ दिनों तक करने के बाद छोड़ देने से नौका संचालन आसन का लाभ नहीं मिल पाएगा।

इन लोगों को नहीं करना है नौका संचालन आसन

योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा का कहना है कि नौका संचालन आसन सर्वाइकल, स्लिप डिस्क और हृदय रोगियों को नहीं करना चाहिए। यदि इस तरह के रोगी नौका संचालन आसन करेंगे तो उनकी हालत ज्यादा खराब हो सकती है।

chat bot
आपका साथी