Yoga: दिन भर एक्टिव रहना है तो करें ये योगासन, योगा एक्सपर्ट पूनम वर्मा के टिप्स

अगर आप योग करते हैं तो दिनभर एक्टिव रहेंगे और आपका तनाव भी घटेगा। जिसके बाद आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। तो चलिए आज आपको बताते है कौन से योगासन आप दिनभर रहेंगे एक्टिव और आपका तनाव भी कम होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:53 PM (IST)
Yoga: दिन भर एक्टिव रहना है तो करें ये योगासन, योगा एक्सपर्ट पूनम वर्मा के टिप्स
पूनम वर्मा, योगा व रेकी एक्सपर्ट के टिप्स।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना के कारण अधिकतर लोग आपने घर में कैद हैं और कई वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो बच्चे घर में ऑनलाइन क्लासेस द्वारा पढाई कर रहे हैं । घर पर लंबे समय के लिए बंद रहना मानसिक और शारीरिक पर तौर काफी तनावपूर्ण है। लेकिन अगर आप योग करते हैं तो दिनभर एक्टिव रहेंगे और आपका तनाव भी घटेगा। जिसके बाद आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। तो चलिए आज आपको बताते है कौन से योगासन आप दिनभर रहेंगे एक्टिव और आपका तनाव भी कम होगा।

मार्जरी आसन- इस आसन को रोज़ करने से आपके मांसपेशियों में खिंचाव आएगा और शरीर लचीला भी बनेगा। ताड़ासन की मदद से शरीर में खिंचाव होता है, साथ ही मन को शांति मिलती है। साथ ही ध्यान केंद्रित करने की शक्ति भी बढ़ती है।

चाइल्ड पोज- इस आसन को करने से आपकी शरीर में फ्लेक्सिब्लिटी आएगी और आपको मानसिक और शारारिक दोनों तोर पर काफी बल मिलेगा और सुकून मिलेगा। इसमें मांसपेशियों में खिंचाव महसूस आएगा। इस योग को करने से आपके मन के भीतर शांति आएगी और ऊर्जा मिलेगा। जो शरीर को आराम और ताजगी प्रदान करेगी।

भ्रमणासन- इस आसन को करने से रीढ़ तथा आंतरिक स्नायु में लचीलपन आता है साथ ही मजबूती भी मिलती है। इससे झुके हुए कंधे, झुकी पीठ तथा बैठक में सुधार होता है।

अगर आप सुबह रोज इन योगासन को करेंगे तो आपके शरीर में फ्लेक्सिब्लिटी आएगी साथ ही आपका शरीर ऊर्जा से भर जायेगा।

      -पूनम वर्मा, योगा व रेकी एक्सपर्ट, सोनारी

ताड़ासन के भी है काफी फायदे

इसके अलावा ताडासन के भी काफी फायदे हैं। यह आसन करने से पीठ के दर्द की समस्या से निजात मिल सकती है। जब आप इस आसन का अभ्यास करते हुए शरीर को ऊपर की ओर लिफ्ट करते हैं तो स्ट्रेचिंग करने से कमर दर्द से आराम मिलता है। अगर आपकी जीवनशैली बेहद सुस्त या गतिहीन है तो यह आसन आपको हर रोज करना चाहिए क्योंकि यह अधिक देर तक बैठे रहने या लेटे रहने से खराब हुए पोस्चर में सुधार करता है। ताड़ासन का अभ्यास आपकी रीढ़ के पोस्चर को सुधारता है। जब आप इस आसन का अभ्यास नियमित रूप से करेगे, तो आप ध्यान देंगे कि पहले से स्थिर रूप से खड़े होने लगे हैं और आपकी मुद्रा में सुधार हुआ है। यह आपको लंबाई बढ़ाने में मदद कर सकता है। अगर आपके लिए अब बहुत देर हो चुकी है, तो आप अपने बच्चों को ताड़ासन का अभ्यास शुरू करने के लिए कह सकते हैं।  मानसिक जागरूकता भी बढ़ती है। इस योग में केवल मूवमेंट ही नहीं है बल्कि ध्यान भी होता है। यह आसन आपको अपनी चेतना से जुड़ने में मदद करता है और मानसिक जागरूकता बढ़ाता है।

chat bot
आपका साथी