मोटापा से हैं परेशान तो सोने से पहले करें यह पांच चीज, जल्द मिल जाएगी छुटकारा

भागमभाग की जिंदगी में आजकल लोग जंक फूड पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं। इसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ता है। आज हर दस में से दो व्यक्ति मोटापा से परेशान है। हम आपको यहां आज ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे मोटापा दूर हो जाएगा।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:00 AM (IST)
मोटापा से हैं परेशान तो सोने से पहले करें यह पांच चीज, जल्द मिल जाएगी छुटकारा
मोटापा से हैं परेशान तो सोने से पहले करें यह पांच चीज, जल्द मिल जाएगी छुटकारा

जमशेदपुर : तैलीय खाद्य वस्तुओं का सेवन, रूटीन से खानपान नहीं करने, शारीरिक मेहनत नहीं होना व लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण लोगों का मोटापा बढ़ रहा है तो उनका वजन भी बढ़ते जा रहा है। मोटापा कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते, खाना कम खाते हैं तो कई तरह के दवाएं भी सेवन करने से पीछे नहीं रहते। लेकिन कुछ नैचुरल उपाय है जिससे काफी हद तक शरीर में जमा चर्बी कम हो सकता है।शरीर में जमा चर्बी कम करना है तो इसके लिए प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम करना होगा। योग करना होगा तो समय पर सही मात्रा में पौष्टिक आहार भी लेना होगा।

 

हरी मिर्च खाने से कम होता है वजन

हरी मिर्च खाने से वजन कम होता है। ऐेस में रात में भोजन के साथ हरी मिर्च खाना फायदेमंद साबित होगा।

खाने से दो घंटे बाद सोए

खाना खाने के बाद केदो धंटे बाद ही सोना लाभदायक होता है। खाने व सोने का अपना समय होना चाहिए। भोजन करने के तुरंत बाद सोने से खाना नहीं पचता है। ऐसे में संभव हो तो खाने के बाद कम से कम आधे घंटे अवश्य टहलें, और दो घंटे बाद ही सोएं।

नींद है आवश्यक

नींद पूरी नहीं होने से कई तरह के विकास उत्पन्न होते हैं। वजन बढ़ता है तो चीढ़ चिड़ापन भी हो जाता है। सोने में लापरवाही बरतने से स्ट्रेस हार्मोंस अधिक रिलीज होता है जिससे तनाव के साथ नींद भी नहीं आती है। रात में छह से सात घंटे सोने वालों का पेट का फैट कम होता है। सोने से शरीर का हार्मोन नियंत्रित होता है तो भूख भी नहीं लगेगी। इससे शरीर की ऊर्जा भी घटेगी।

ग्रीन टी पिएं

डिनर के बाद ग्रीन टी पीेन से मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ेगा जो वजन को काम करने में मदद पहुंचाएगा।

चीनी व स्टॉर्च से बनाएं दूरी

चीनी व स्टार्च कार्ब्स होते हैं, जो कि मानव शरीर से इंसुलिन के निकलने की प्रक्रिया को उत्तेजित कर देते हैं। इंसुलिन शरीर में मुख्य फैट स्टोरेज होर्मोन होता है। जो शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम रहती है। तब शरीर इंसुलिन में जमा फैट को बर्न करना शुरू कर देता है जिससे धीरे-धीर वजन कम हो जाता है।

chat bot
आपका साथी