मछली खरीदने जा रहे हैं तो बरतें ये सावधानियां, पता चल जाएगा यह ताजी है या बासी

ताजी मछली स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होता है। अब सौ टके का सवाल यह उठता है कि आखिर हम कैसे पहचाने कि कौन सी मछली ताजी है और कौन सी बासी। तो जनाब आज हम आपके यही सवाल का जवाब देने जा रहे हैं...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:43 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:47 AM (IST)
मछली खरीदने जा रहे हैं तो बरतें ये सावधानियां, पता चल जाएगा यह ताजी है या बासी
मछली खरीदने जा रहे हैं तो बरतें ये सावधानियां

जमशेदपुर : हम सभी को डॉक्टर हमेशा यही सलाह देते हैं कि हमें कोई भी चीज ताजी खानी चाहिए, क्योंकि बासी खाना कई रोगों का आमंत्रित करती है। जब हम बासी खाना खाते हैं तो हमारे पेट में यह सही से पच नहीं पाता है जिसकी वजह से हमारे पाचन तंत्र में दिक्कत, पेट में दर्द के साथ कई तरह की परेशानियां होनी शुरू हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि जब भी हम कुछ खाएं तो हेल्दी व ताजा बना खाना ही खाएं। जैसे मछली। मछली में पोषक तत्त्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं

लेकिन इसके लिए ये भी जरुरी है कि जब हम बाजार से मछली खरीदकर लाएं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि वह ताजी है या बासी। अब सवाल उठता है कि मछली ताजी है या बासी, इसे कैसे पहचानेंगे। घबराएं नहीं, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से हम पहचान सकते हैं कि कौन सी मछली ताजी है और कौन सी बासी। आइए हम जानते हैं कि किस तरीके के से हम ताजी व बासी मछली की पहचान कर सकते हैं।

मछली की बनावट पर दें ध्यान

मछली खरीदते समय हमें मछली की बनावट का ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि इससे हम ताजी व बासी मछली में आसानी से पहचान कर सकते हैं। जो मछली ताजी होगी उसकी बनावट थोड़ी गीली होगी, जबकि जो मछली बासी होगी वो सूखी हुई होगी। हम यह भी देख सकते हैं कि मछली के अंदरूनी हिस्से मे चमकीला लाल गुलाबी रंग है या नहीं। अगर ये रंग हैं तो मछली ताजी होगी।

सूंघ कर देखें मछली

मछली खरीदते समय हमें इसे सूंघ कर देखना चाहिए। ध्यान रहे कि अगर इस दौरान इससे जो गंध आ रही है वो मछली की है तो मछली ताजी है। लेकिन अगर मछली में से किसी अन्य तरह की बदबू आ रही है तो समझ लेना चाहिए कि ये मछली बासी है या फिर खराब हो चुकी है।

मछली की आंख देख करे पहचान

अगर मछली की आंख पर सफेद परत है या फिर उसकी आंखें धंसी हुई है या आंखों पर सफेद रंग के बादल जैसे दाग हैं, तो यह बासी मछली की निशानी है। हो सकता है कि ये मछली खराब भी हो गई हो। जो मछली ताजी होगी उसकी आंखे फूली हुई और एकदम चमकदार होती है।

मछली की त्वचा से भी कर सकते हैं पहचान

मछली खरीदते समय ध्यान देना चाहिए कि मछली चमकदार न दिखे, साथ ही वो सुस्त न हो। जो मछली ताजी होगी उसका मांस साफ और एकदम फ्रेश नजर आता है। वहीं ताजी मछली की त्वचा सख्त व पपड़ीदार होती है। अगर मछली के छिलके अपने आप से बाहर निकल रहे हैं तो हो सकता है कि वो मछली बासी है।

chat bot
आपका साथी