Parenting Tips : अगर बच्चा खाने को देखकर मुंह बनाएं तो अपनाएं यह 5 ट्रिक्स

Parenting Tips बच्चे तो बच्चे होते हैं। कई बच्चे खाने को देखते ही मुंह बनाने लगते हैं। जब कुछ खिलाने बैठो तो नखरा करने लगते हैं। आज हम ऐसे कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिसे आजमाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं....

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:15 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:51 PM (IST)
Parenting Tips : अगर बच्चा खाने को देखकर मुंह बनाएं तो अपनाएं यह 5 ट्रिक्स
Parenting Tips : अगर बच्चा खाने को देखकर मुंह बनाएं तो अपनाएं यह 5 ट्रिक्स

जमशेदपुर : भूख लगने पर अधिकांश बच्चे खाना आराम से खा लिया करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे शरारती बच्चे होते हैं, जिसे खाना खिलाना माता-पिता के सामने कोई बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। खासकर जब बच्चा खाने-पीने के समय हमेशा नखरे करता हो। कभी-कभी तो बच्चों का शरारत व नखरे देखकर माता-पिता परेशान होकर बिना खिलाए ही छोड़ देते हैं। हालांकि माता-पिता को ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से बच्चों के विकास सही ढंग से नहीं हो पाएगा।

इस संबंध में डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि बच्चों को किसी भी तरह कोशिश कर खाना खिलाना चाहिए। अनु कहती हैं कि यदि बच्चे इसके बाद भी खाना नहीं खाते तो आज आपको पांच घरेलू व साधारण ट्रिक्स बताते हैं, जिससे बच्चा खाना खाने लगेगा।

बच्चों के साथ खेलें कोई फूड गेम

यदि कोई शरारती बच्चा खाना नहीं खा रहा है तो उसे खाना खिलाने के लिए उसके साथ कोई फूड गेम खेलें। सबसे बस्ट तरीका है खाना खिलाने के समय खाने काे किसी गेम का पार्ट बना लें। जैसे सबसे पहले रोटी या पराठे को कौन खा सकता है, फूड स्टोर सेलर जैसी गेम्स काफी फायदेमंद होता है। इससे बच्चे खाना खाने को प्रेरित होते हैं।

बच्चों का खाना को डेकोरेट करके दें

यदि बच्चा खाना नहीं खा रहा है और उसे आप पनीर सैंडविच खिलाना चाहते हैं, तो इसे आप कैचअप से डेकोरेट कर सकते हैं। आप सब्जियों से आर्ट बनाकर भी बच्चों को बड़ी आसानी से खाना खिला सकते हैं।

कार्टून या रंग बिरंगे प्लेट्स

शरारती बच्चे को आप कार्टून या बच्चे के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर वाले कप, प्लेट्स, लंच बॉक्स मंगवा कर उसमें खाना खिला सकते हैं। इन रंग बिरंगे चीजों में रखे खाने को बच्चे काफी पंसद से बिना ना नुकूर किए बिना खाने लगेंगे।

बच्चों को दें कोई लालच

बच्चों को खाना खिलाने के लिए कोई लालच दें। हालांकि यह ट्रिक्स को हमेशा करने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी बच्चा खाना खाने में ज्यादा परेशान करें तो उन्हें यह कह सकते हैं कि खाना खा लोगे तो अच्छी जगह घुमाने ले चलेंगे। जहां आइसक्रीम या चॉकलेट दिलाने का लालच दें, इससे बच्चा खाना खाने लगेगा।

बच्चों को सुनाएं कोई कहानी

बच्चे यदि खाना नहीं खा रहे तो उन्हें खाना खाने से होने वाले फायदे से संबंधित कोई कहानी सुनाएं। इसके अलावा बच्चों के पसंद के कोई सुपरहीरो की पसंद के खाने के बारें में कहानी सुनाएं। कहानी सुनने के समय बच्चा का ध्यान कहानी सुनने में होगा और इस तरह वह आसानी से और अधिक खाना खा लेगा।

chat bot
आपका साथी