परसुडीह में युवती से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल आरोपितों की हुई पहचान

परसुडीह थाना क्षेत्र में युवती से 29 जुलाई की देर शाम को हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल एक आरोपित से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसने पुलिस को बताया कि वह घटना में था लेकिन दुष्कर्म उसने नहीं किया। युवती का प्रेमी उसका दोस्त है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:53 PM (IST)
परसुडीह में युवती से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल आरोपितों की हुई पहचान
युवती के साथ घटनास्थल पर चार युवकों ने दुष्कर्म किया था।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। परसुडीह थाना क्षेत्र में युवती से 29 जुलाई की देर शाम को हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल एक आरोपित से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसने पुलिस को बताया कि वह घटना में था, लेकिन दुष्कर्म उसने नहीं किया। युवती का प्रेमी उसका दोस्त है। उसके साथ वह गया था।

बताया कि युवती के साथ घटनास्थल पर चार युवकों ने दुष्कर्म किया था। सभी सुंदरनगर इलाके के रहने वाले हैं। युवती को उसके प्रेमी ने पहले बाइक से इधर-उधर घुमाया था। इधर, एसएसपी एम तमिल वानन ने बताया कि दुष्कर्म मामले में शामिल आरोपितों के नाम-पता की जानकारी मिल गई है। गिरफ्तारी को पुलिस प्रयासरत है। छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि  शादी करने का झांसा देकर युवती को उसके प्रेमी ने परसुडीह के हलुदबनी बुलाया था। जहां सिदो-कान्हू चौक से आगे सुनसान इलाके में युवती के साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में युवती की शिकायत पर अर्जुन समेत पांच के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी परसुडीह थाना में दर्ज की गई है। पुलिस अदालत में युवती का बयान कलमबंद करा चुकी है।

chat bot
आपका साथी