जमशेदपुर क्राइम डायरी : जमशेदपुर के जुगसलाई में पत्नी की मौत की गम में पति ने कर ली खुदकुशी

जुगसलाई महतो पाड़ा हबीब निवासी मो सोहेब ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। एक माह पहले उसकी पत्नी मुर्शरत नाज उर्फ आसिया परवीन ने फांसी लगा ली थी। पत्नी की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में रहता था।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:19 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:19 PM (IST)
जमशेदपुर क्राइम डायरी : जमशेदपुर के जुगसलाई में पत्नी की मौत की गम में पति ने कर ली खुदकुशी
जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ में उतरोत्तर वृद्धि होती जा रही है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : जुगसलाई महतो पाड़ा हबीब निवासी मो सोहेब ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। एक माह पहले उसकी पत्नी मुर्शरत नाज उर्फ आसिया परवीन ने फांसी लगा ली थी। पत्नी की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में रहता था। इस्लामनगर में रहने वाले अपने भाई के घर पर बच्चों के साथ रह रहा था। घटना रविवार रात की है। स्वजनों को जानकारी तब हुई जब सोहेब को रात के खाने के लिए खोजते हुए उसके कमरे तक पहुंचे। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद था। कोई जवाब नहीं मिला। हैरान-परेशान स्वजनों ने दरवाजा तोड़ा गया। सोहेल को पंखे के सहारे फंदे से झूलता पाया। फंदा उसने पत्नी के कपड़े से लगाई। मृतक की पत्नी  का चार दिसंबर को चालीसवां था।  खुदकुशी के पहले दो बेटियों को मायके और बेटे को टयूशन भेज दिया था।

सिचाई कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान

जमशेदपुर, जासं : मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र बड़ाबांकी निवासी जयदेव दास की टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गई। वह 19 नवंबर से अस्पताल में दाखिल था। स्वजनों ने पुलिस को बताया मृतक नशा सेवन का आदी था जिसको लेकर घर में विवाद होते थे। 19 नवंब को उने घर में जहर सेवन कर लिया था। सिचाई विभाग में कार्यरत था।

कोवाली की महिला का शव ससुराल में लटकता मिला, दहेज हत्या की शिकायत

जासं, जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र हल्दीपोखर निवासी महिला शाहजहां की दहेज की खातिर ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। ऐसा आरोप महिला के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है। चाईबासा जिले के मंझगांव में उसकी शादी हुई थी।

सोनारी की महिला की जलने से मौत

जासं, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र बी ब्लाक निवासी नुपुर दास की टाटा मुख्य अस्पताल मे सोमवार को मौत हो गई। घर में वह खाने बनाने के दौरान आग से झुलस गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

सड़क दुर्घटना में घायल आदित्यपुर सिंचाई विभाग के कर्मचारी की मौत

जमशेदपुर, जासं : सड़क दुर्घटना में घायल सोहन मार्डी की टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गई। आदित्यपुर सुवर्णरेखा परियोजना के सिचाई विभाग में कार्यरत थे। रविवार को बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी वाहन से टकराने के कारण घायल हो गए थे।

chat bot
आपका साथी