Jamshedpur Coronavirus Cases Update@ 16 May: कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट, सिर्फ 4.21 फीसद ही मिले संक्रमित, मौत भी हुई कम

कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को कुल सात हजार 38 लोगों की जांच की गई। इसमें सिर्फ 297 लोग ही पॉजिटिव मिले। यानी 4.21 फीसद। बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लंबे समय के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में इतने कम मरीज मिले।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:56 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Cases Update@ 16 May: कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट, सिर्फ 4.21 फीसद ही मिले संक्रमित, मौत भी हुई कम
कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 743 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को कुल सात हजार 38 लोगों की जांच की गई। इसमें सिर्फ 297 लोग ही पॉजिटिव मिले। यानी 4.21 फीसद। बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लंबे समय के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में इतने कम मरीज मिले। वहीं, मौत भी कम हुई है।

कुल 12 मरीजों ने जान गंवाई है। मृतकों में टीआरएफ कालोनी निवासी (86) पुरुष, घाटशिला निवासी (72) पुरुष, कदमा निवासी (75) पुरुष, कदमा निवासी (60) पुरुष, सोनारी निवासी (72) पुरुष, कदमा निवासी (81) पुरुष, कदमा निवासी (70) पुरुष, बारीडीह निवासी (75) पुरुष, नारवा पहाड़ निवासी (56) पुरुष, मानगो निवासी (59) पुरुष, टेल्को निवासी (76) महिला व टेल्को निवासी (67) पुरुष शामिल है। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 913 हो गई है।

743 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 743 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 40 हजार 434 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

किस क्षेत्र में मिले कितने मरीज

क्षेत्र : मरीज

मानगो : 19

कदमा : 64

टेल्को : 35

जुगसलाई : 13

सोनारी : 10

सिदगोड़ा : 22

साकची : 20

गोलमुरी : 05

बिष्टुपुर : 04

परसुडीह : 11

बागबेड़ा : 07

सुंदरनगर : 11

घाटशिला : 10

मुसाबनी : 03

पटमदा : 02

बर्मामइंस : 01

धालभूमगढ़ : 12

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को चार हजार 930 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, एक हजार 944 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल दो लाख 42 हजार 303 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि 62 हजार 126 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

केरला पब्लिक स्कूल में खुलेगा कोविड केयर सेंटर

उपायुक्त सूरज कुमार द्वारा मानगो केरला पब्लिक स्कूल में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एके लाल, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम नीतीश कुमार सिंह व कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय उपस्थित थे। इस दौरान केरला पब्लिक स्कूल में कोविड केयर सेंटर की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक उपकरण के बारे में जाना गया। सिविल सर्जन को जल्द से जल्द कोविड केयर सेंटर में उपयुक्त होने वाले सभी आवश्यक उपकरण का अधिष्ठापन कराने का निर्देश दिए गए। साथ ही डॉक्टर एवं नर्स की प्रतिनियुक्ति करने संबंधी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, कार्यालय कर्मी अंशु कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी