COVID-19 वैक्सीन स्लॉट की तलाश है? ये CoWIN टिप्स उपयोगी हो सकते हैं

8 से 44 वर्ष की आयु के लोगों के लिए देश में टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण एक मई से शुरू हो गया है। तब से युवाओं को वैक्सीन लेने के लिए कोविन ऐप या आरोग्य सेतु एप में स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 09:40 AM (IST)
COVID-19 वैक्सीन स्लॉट की तलाश है?  ये CoWIN टिप्स उपयोगी हो सकते हैं
COVID-19 वैक्सीन स्लॉट की तलाश है? ये CoWIN टिप्स उपयोगी हो सकते हैं

जमशेदपुर : 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों के लिए देश में टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण एक मई से शुरू हो गया है। तब से युवाओं को वैक्सीन लेने के लिए कोविन ऐप या आरोग्य सेतु एप में स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं। बहुत से लोग शिकायत कर रहे हैं, जैसे ही वे खाली स्लॉट पर क्लिक करते हैं, तब तक पलक झपकते ही किसी और के द्वारा इसे बुक कर लिया जाता है।

एक तरफ यूथ वैक्सीन लेने के लिए अपने स्लॉट का इंतजार कर रहे हैं, तो दूसरी ओर आपूर्ति में कमी है। कई टीकाकरण केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जो दूसरी डोज की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

वैक्सीन स्लॉट खोजने में मदद कर रहे कई वेबसाइट

18 से 44 के बीच के लोगों के लिए वैक्सीन स्लॉट बुक करना बेहद कठिन है। यहीं पर कुछ डेवलपर्स और कंपनियों ने वैक्सीन स्लॉट फाइंडर्स के साथ आना शुरू कर दिया है। ऐसे वेबसाइट हैं जो लोगों को उनके आस-पास के वैक्सीन सेंटर में उपलब्ध वैक्सीन स्लॉट खोजने में मदद करती हैं। इनमें से कुछ साइटें उन लोगों को भी सूचित करती हैं जो टेलीग्राम या अन्य स्रोतों के माध्यम से स्लॉट की तलाश कर रहे हैं।

कोरोना हेल्पडेस्क का चैटबॉट देता है वैक्सीन सेंटर की जानकारी

सरकार ने माई गवर्नमेंट कोरोना हेल्पडेस्क नाम से एक चैटबॉट भी डेवलप किया है जो वैक्सीन सेंटर्स की जानकारी प्रदान करता है। लेकिन यह यूजर्स को उपलब्ध वैक्सीन स्लॉट खोजने में मदद नहीं करता है। इनके अलावा, कुछ उपयोगी टिप्स हैं जिन्हें आप CoWIN पोर्टल का उपयोग करके आजमा सकते हैं। इन टिप्स काउपयोग कर आप अपेक्षाकृत आसानी से उपलब्ध स्लॉट को बुक कर सकते हैं।

अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें

वैक्सीन स्लॉट बुक करने के लिए CoWIN पोर्टल https://www.cowin.gov.in/home" rel="nofollow पर जाएं। सबसे पहले, CoWIN पोर्टल द्वारा पूछे गए अपने संबंधित मोबाइल नंबर और अन्य विवरणों को रजिस्टर करना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन को वेरिफाई करने के लिए आपको दिए गए नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा।

अपना स्लॉट बुक करने का सबसे अच्छा समय

पूरे दिन बेतरतीब ढंग से उपलब्ध स्लॉट की जानकारी हासिल करने के बजाय आप CoWIN पोर्टल पर हर दिन शाम 6 बजे से 11 बजे तक वैक्सीन स्लॉट के बारे में पता लगा सकते हैं। आमतौर पर, इसी टाइम स्लॉट के दौरान ही पोर्टल में स्लॉट जोड़े जाते हैं।

देरी न करें

यदि आपको खाली वैक्सीन स्लॉट मिल जाता है तो बिना देरी किए उसे पहले बुक कर दें। क्योंकि सैकड़ों और हजारों लोग स्लॉट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पिन कोड के साथ खोजें

CoWIN पोर्टल आपको दो तरह से स्लॉट खोजने देता है - पिन कोड और जिला/राज्य। पहला, आप पिन कोड के सहारे अपने घर के नजदीक वैक्सीन सेंटर को खोज सकते हैं। महामारी संकट के दौरान हमारी सलाह है कि नजदीकी वैक्सीन सेंटर में ही स्लॉट बुक करने की कोशिश करें। कोविड काल में लंबी दूरी की यात्रा से बचना चाहिए।

CoWIN पोर्टल को रिफ्रेस करें

ताजा अपडेट जानने के लिए आपको CoWIN पोर्टल को बार-बार रिफ्रेश करना होगा। एक बार जब आप पोर्टल को रिफ्रेश करते हैं, तो यह आपसे ओटीपी, पिन कोड और राज्य/जिला सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मांगेगा। यदि आपने अभी तक टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो CoWIN, Aarogya Setu और UMANG ऐप के माध्यम से COVID-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे कर सकते हैं, इसकी जांच कर सकते हैं।  

chat bot
आपका साथी