प्रखंड परिसर में बीडीओ व कमर्चारियों के लिए बनेंगे आवास

घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड के अन्य अधिकारी व कमर्चारियों के लिए आवास बनाएं जाएंगे। आवास निर्माण के कार्य का टेंडर पूरा हो चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:00 AM (IST)
प्रखंड परिसर में बीडीओ व कमर्चारियों के लिए बनेंगे आवास
प्रखंड परिसर में बीडीओ व कमर्चारियों के लिए बनेंगे आवास

संस, घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड के अन्य अधिकारी व कमर्चारियों के लिए आवास बनाएं जाएंगे। आवास निर्माण के कार्य का टेंडर पूरा हो चुका है। अब सिर्फ एग्रीमेंट होने के बाद ही आवास बनाने का काम शुरू हो जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के द्वारा आवास बनाया जाएगा। रविवार को ग्रामीण विकास विभाग की टीम ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में आवास बनने वाले भूमि स्थल का जायजा लिया। टीम ने प्रखंड परिसर में बने पुराने जर्जर सरकारी आवासों के स्थिति का जायजा लिया। पुराने सभी आवास जर्जर हो चुके है। जिन्हें ध्वस्त किया जाएगा। उसके बाद नए आवास बनाए जाएंगे। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता एसएस रजक के नेतृत्व में टीम ने स्थल का निरीक्षण कर सीमाकंन किया। उनके संग जूनियर इंजीनियर व आवास निर्माण की निविदा लेने वाले एजेंसी के सुजीत कुमार भी मौजूद रहें। ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता एसएस रजक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव से भेंट कर उनसे आवास बनने वाले स्थल के संदर्भ में जानकारी दी है। बीडीओ ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। अब शिलान्यास के बाद ही योजना का काम शुरू हो जाएगा। जानकारी हो कि प्रखंड कार्यालय परिसर में कमर्चारियों के लिए आवास बने है। लेकिन अधिकांश आवास जर्जर हो चुके है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवास को छोड़ कर परिसर के बगल में स्थित सभी आवास जर्जर हो चुके है। एमएसपी पर करें धान की फसल की खरीद : एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा एनएच 33 किनारे फुटबाल मैदान में किसान आंदोलन एकजुटता मंच द्वारा किसान महा पंचायत सभा का आयोजन किया गया। महा पंचायत सभा में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत आठ पंचायत दलदली, बैको, बड़ाबांकी, बेलाजुरी, पोलासबोनि, देवघर, हुरलुंग, लुआबासा के प्रतिनिधि शामिल थे। सभा में लखीमपुर में शहीद लगभग 700 किसान को श्रद्धांजलि दे कर महासभा का शुभारंभ किया गया। किसानों ने महासभा को विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाया। सभा मे किसान प्रतिनिधियों ने अपनी बातों को रखा, वक्ताओं ने कहा कि किसान आंदोलन कई मांगो को लेकर प्रारंभ हुआ था, एक प्रमुख मांग था तीनों कृषि कानून का वापसी एवं एमएसपी को कानूनी अमली जामा पहनाया जाए। सभी ने राज्य के किसानों के समस्याओं को प्रमुखता से सभा में रखा। किसान एकता मंच के अगुवाई कर रहे दीपक रंजीत ने कहा राज्य सरकार के बेरुखी के कारण झारखंड के किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। हम किसान सरकार से मांग करते है कि धान का फसल को एमएसपी के दामों पर खरीदा जाए, बेमौसम बारिश के कारण जो धान के फसल नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाए। फसल को सुरक्षित रखने के लिए राज्य के सभी प्रखंडों में एक- एक कोल्ड स्टोरेज का व्यवस्था किया जाए। पंचायत महा सभा मे कई बिदु पर प्रस्ताव पारित किया गया। सभा मे मुख्य रूप से जेकब किस्कु, रूस धिबर, भगवान सिंह, दीपक रंजीत,जसवंत सिंह, बापी कर, गुरप्रताप सिंह, मनदीप सिंह, सुशील सोरेन, बादल धोरा, रविन्द्र रजक, गणेश राम, भीम सोरेन, छोटा माधब, मदन मोहन सोरेन, कृष्णा लोहार, विष्णु गोप, विकास महतो, मलिन किस्कु समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी