पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबंदा में बारिश की वजह से ढहा मकान, कइ घायल

लगातार हो रही बारिश के कारण झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबंदा के मुचरीशोल गांव निवासी नकुल मंडल का मकान बुधवार सुबह ढ़ह गया। कमरे के अंदर उसकी 45 वर्षीया पत्नी लक्ष्मी मंडल 10 वर्षीय बेटा हराधन मंडल व 12 वर्षीया बेटी छाया रानी मंडल मलवे के नीचे आ गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:15 PM (IST)
पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबंदा में बारिश की वजह से ढहा मकान, कइ घायल
गुडाबंदा में मकान ढहने से जख्मी युवक। जागरण

डुमरिया (पूर्वी सिंहभूम), जागरण संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के कारण झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबंदा के मुचरीशोल गांव निवासी नकुल मंडल का मकान बुधवार सुबह ढ़ह गया। कमरे के अंदर उसकी 45 वर्षीया पत्नी लक्ष्मी मंडल, 10 वर्षीय बेटा हराधन मंडल व 12 वर्षीया बेटी छाया रानी मंडल मलवे के नीचे आ गए। ग्रामीणों ने लक्ष्मी मंडल को खींच कर मलवे से बाहर निकाला। जबकि दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। मलबे से दबने के कारण लक्ष्मी मंडल को छाती मे अंदरूनी चोट आई है। स्वजनों ने इलाज के लिए उसे एम्बुलेंस से डुमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया। प्रभारी चिकित्सक डॉ दुर्गा चरण मुर्मू ने महिला का उपचार किया। डॉक्टर ने उसे एक्सरे कराने की सलाह दी है।

chat bot
आपका साथी