Hotel Alcor Blast : मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिए जांच के निर्देश, शादी समारोह में होटल में फटा था गैस सिलेंडर

Hotel Alcor Blast. होटल अल्कोर में गैस सिलेंडर फटने के मामले की जांच के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिए हैं। बन्ना खुद अस्पताल पहुंचे एवं घायलों का हाल जाना। शादी समारोह में लाइव किचेन में इस्तेमाल हो रहा एक गैस सिलेंडर रविवार रात अचानक फट गया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:34 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 01:48 PM (IST)
Hotel Alcor Blast  : मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिए जांच के निर्देश, शादी समारोह में होटल में फटा था गैस सिलेंडर
घायल लोगों को देखने के लिए मंत्री टीएमएच पहुंचे।

जमशेदपुर, जेएनएन। Hotel Alcor Blast Case जमशेदपुर के नामी होटल अल्कोर में गैस सिलेंडर फटने के मामले की जांच के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिए हैं। घटना के बाद बन्ना खुद अस्पताल पहुंचे एवं घायलों का हाल जाना।

एक शादी समारोह में लाइव किचेन में इस्तेमाल हो रहा एक गैस सिलेंडर रविवार रात अचानक फट गया था। इस घटना में 10 लोग जख्मी हो गए। देर रात घायल लोगों को देखने के लिए मंत्री टीएमएच पहुंचे और उनके बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिया। साथ ही प्रशासन को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।

होटल अल्कोर में चल रहे एक शादी समारोह में लाइव किचेन में इस्तेमाल हो रहा एक गैस सिलेंडर अचानक फट गया,घटना में 10 लोग जख्मी हो गए, देर रात घायल लोगों को देखने के लिए TMH पहुंचा और उनका बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिया और प्रशासन से घटना की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। pic.twitter.com/zcw7tKaJVT

— Banna Gupta (@BannaGupta76) February 22, 2021

मची भगदड

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग के कारण वहां आयोजित विवाह समारोह में भगदड़ मच गई। घटना में 11 लोग घायल हो गए। इनमें श्रीनिवास ठाकुर, दुलाल प्रमाणिक, दिनेश प्रमाणिक, किंकर मंडल, उमर अंसारी, राजीव सिंह, मयंक कुमार, रीता सिंह, एक बच्चा, अभिजीत कुमार और रविश कुमार है। सभी को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है इनमें दो की हालत गंभीर हैै। घटना की जानकारी पर सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट, सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार, बिष्टुपुर थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। होटल प्रबंधन से मामले की जानकारी ली। मामले की जानकारी देने से होटल कर्मचारी बचते रहे। पुलिस ने सिलेंडर भी जब्त किया है। सिलेंडर कैसे लीक हुई, इसकी जांच हो रही है। होटल परिसर के लॉन में पार्टी समारोह चल रहा था। लाइव किचन था। अतिथि पार्टी का आनंद ले रहे थे। भीड़ थी। लोगों का आना-जाना लगा था। रूमाली रोटी जहां बन रही थी वहां सिलेंडर लीक हो गया। अचानक आग लग गई। जिसे देख भगदड़ मच गई। समारोह में लगे टेंट, पर्दे, कार्पेट और लोगों के कपड़े जल गए। एक महिला की साड़ी में आग लग गई। वह इधर-उधर भागने लगी। किसी तरह उसे लोगाें ने बचाया। लाेगों की सूझबुझ से बड़ी घटना टल गई। रिसाव से लगी आग से कम भगदड़ में लोग अधिक घायल हुए।

देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, "भारत रत्न" से सुशोभित मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। pic.twitter.com/jOPsV6qqZz

— Banna Gupta (@BannaGupta76) February 22, 2021

तीन अलग-अलग समारोह

जुगसलाई निवासी एक प्रत्यक्षदर्शी मुन्ना अग्रवाल ने बताया कि होटल में तीन अलग-अलग पार्टी समारोह था। वह होटल के लॉन परिसर में आयोजित समारोह में शामिल होने गया था। खाना-पीना चल रहा था। अचानक लॉन की ओर से जोरदार धमाका हुआ जिसके कारण होटल में आयोजित तीनों पार्टी में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। कोई किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। लोग होटल से बाहर निकल आए। तीन दमकल, क्यूूआरटी फोर्स और पुलिस मौके पर पहुंची। बिष्टुपुर थाना के इंस्पेक्टर विष्णु राउत ने बताया 11 लाेग घायल हुए है इनमें समारोह में शामिल होने वाले चार लोग हैं और बाकी सात होटल से जुडे़ लोग हैं।

chat bot
आपका साथी