Home Remedies For Sprain : मोच की समस्या तो आजमाएं यह घरेलू उपाय, झट से गायब हो जाएगा दर्द

Home Remedies For Sprain जब कभी सड़क पर या घर में चलते वक्त पैर या शरीर के किसी अंग में मोच आ जाती तो काफी दर्द होता है। यह दर्द असहनीय होता है। हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बता जा रहे हैं जिसे आजमाकर मुक्ति पाई जा सकती है...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:15 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:15 AM (IST)
Home Remedies For Sprain : मोच की समस्या तो आजमाएं यह घरेलू उपाय, झट से गायब हो जाएगा दर्द
Home Remedies For Sprain : मोच की समस्या तो आजमाएं यह घरेलू उपाय

जमशेदपुर : मोच की समस्या से हर लोग कभी न कभी परेशान रहे होंगे। मोच आने पर व्यक्ति की अत्यधिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। हड्डियों में किसी तरह के क्षतिग्रस्त होने से मोच की समस्या उत्पन्न होती है, क्योंकि हड्डियों में उत्तक एक दूसरे से जुड़े होते हैं।

चलते-चलते अचानक मुड़ जाने से दौड़ते वक्त पैर ट्विस्ट हो जाने या फिर गिरने की वजह से पैर में मोच आ जाती है। दरअसल हड्डियों में किसी भी तरह का डैमेज होने से मोच की समस्या होती है। ऐसे में इसे भी घरेलू उपचार के जरिए ठीक किया जा सकता है।

मोच का घरेलू उपचार

बर्फ से सिकाई - मोच लगने के तुरंत बाद उस जगह पर बर्फ की सिकाई करने से सूजन नहीं आती है। इसके अलावा बर्फ की सिकाई करने से दर्द भी दूर हो जाती है। ऐसे में मोच आने पर हर एक से दो घंटे में बर्फ से सिकाई करनी चाहिए। हालांकि सीधे ही बर्फ से सिकाई नहीं करनी चाहिए। बर्फ को हमेशा किसी कपड़े में लपेटकर सिकाई करनी चाहिए।

लौंग का तेल - मोच की समस्या आने पर लौंग का तेल भी काफी असरदार है। लौंग के तेल में एनेस्थेटिक गुण मौजूद होते हैं। जो स्वेलिंग और दर्द को कम करता है। इस तेल को दो चम्मच लेकर मोच वाले जगह पर अच्छे से मालिश करें। मसल्स के पेन में भी काफी आराम मिलेगा। दिन भर में तीन से चार बार लौंग के तेल से मालिश करें। काफी हद तक राहत मिलेगा।

हल्दी का दूध - हल्दी का दूध कोई भी दर्द को खींचने में काफी मददगार होता है। माेच की समस्या आने पर हल्दी का दूध जरूर पिएं। यह पेनकिलर जैसा काम करता है। हल्दी एक नहीं कई गुणोंं से भरपूर है। यह एंटीसेप्टिक के रूप में काम करती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए पानी में दो चम्मच हल्दी डालकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस हल्दी के पेस्ट को मोच वाली जगह पर लगाएं और दो घंटे के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसके साथ ही एक ग्लास गर्म दूध में आधा चम्मच फिटकरी मिलाकर पीने से भी दर्द में काफी आराम मिलता है।

सेंधा नमक - सेंधा नमक सूजन विरोधी होती है और मांसपेशियों के दर्द एवं ऐंठन को कम करने में मदद करता है। इसमें प्राकृतिक तौर पर मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों के दर्द को दूर कर सकता है। यह नमक द्रव पदार्थ को बाहर निकाल देता है और सूजन से आराम दिलाता है। गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर प्रभावित जगह पर सिकाई करने से काफी आराम मिलता है।

अरंडी का तेल - अरंडी के तेल में बहुत से औषधीय गुण होते हैं, जो हड्डियों के दर्द को कम करने में कारगर होता है। गठिया रोग के लोगों के लिए अरंडी के तेल से मालिश करने से सूजन एवं ऐंठन कम होती है। इसके अलावा मोच को ठीक करने के लिए अरंडी के तेल का उपयोग फायदेमंद होता है।

chat bot
आपका साथी