Home Loan से कितना अलग है Land Loan, ये रही पूरी जानकारी

एक नया घर खरीदना या जमीन के टुकड़े को खरीदना दोनों बातें कई लोगों को एक ही लग सकती है। आम बोलचाल में दोनों को खरीदने का मतलब संपत्ति खरीदना ही माना जाता है। लेकिन दोनों को खरीदने में काफी फर्क है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:04 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:04 AM (IST)
Home Loan से कितना अलग है Land Loan, ये रही पूरी जानकारी
होम लोग के भुगतान पर इनकम टैक्स में राहत मिलती है। लैंड लोन में नहीं।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। एक नया घर खरीदना या जमीन के टुकड़े को खरीदना दोनों बातें कई लोगों को एक ही लग सकती है। आम बोलचाल में दोनों को खरीदने का मतलब संपत्ति खरीदना ही माना जाता है। लेकिन दोनों को खरीदने में काफी फर्क है। दोनों पर लोन की शर्तें और तरीका समान होने के बाद भी काफी अलग-अलग है। ऐसे में इन दोनों में फर्क समझना काफी जरूरी है।

होम लोन उन संपत्तियों के लिए उपलब्ध है जिनका भविष्य में निर्माण होने की उम्मीद है। निर्माणाधीन या तैयार संपत्तियों के लिए। जबकि लैंड लोन घर बनाने या निवेश उदेश्यों के लिए जमीन का प्लॉट खरीदने के लिए होता है। ऐसे दोनों प्रकार के लोन में कुछ समानताएं भी हैं। लैंड लोन से संबंधित शर्तें, दरेें और प्रक्रियाएं होम लोन के समान हैं।

दोनों लोन में क्या अंतर

जगह भी निभाती है अहम भूमिका: होम लोन तैयार संपत्तियां, निर्माणाधीन संपत्तियों या स्व-निर्मित करने के लिए लिया जा सकता है। दूसरी ओर लैंड लोन सिर्फ जमीन खरीदने के लिए ही होता है। शर्त यह है कि लैंड का यूज घर बनाने के लिए किया जाना चाहिए। जानकारों की माने तो लैंड लोन के लिए कई तरह की शर्तों से होकर गुजरना होता है। जबकि होम लोन लेना काफी आसान है। कई लेंडर्स तय कीमत से कम पर भी होम लोन देेने की पेशकश कर सकते हैं।

लोन टू वैल्यू रेशियो: लोन टू वैल्यू रेशियो प्रोपर्टी की कीमत के बदले मिलने वाले लोन की लिमिट है। होम लोन के लिए एलटीवी रेशियो लगभग 75-90 फीसद है। आमतौर पर ऋण राशि के आधार पर संपत्ति के मूल्य लागत का 75-90 फीसद लोन प्राप्त होता है। लैंड लोन के मामले में लोन राशि के आधार पर अधिकतम एलटीवी संपत्ति मूल्य के 75-80 फीसद पर छाया हुआ है। इसके अलावा होम को लैंड लोन की तुलना में कम जोखिम भरा माना जाता है।

हाेम और लैंड की ब्याज दर एवं अवधि: होम लोन पर ब्याज दरें सभी तरह के लोन में सबसे कम है। अधिकतर बैंक सात फीसद से कम पर होम लोन मुहैया करा रहे हैं। लैंड लोन को चुकाने के लिए उतना ज्यादा समय नहीं मिलता, उसे कुछ सालों में ही चुकाना होता है। वहीं होम लोन को 10 से 30 साल के अंदर चुकाना होता है।

टैक्स बेनिफिट: होम लोग के भुगतान पर इनकम टैक्स में राहत मिलती है। लैंड लोन में इसका प्रावधान नहीं है।

chat bot
आपका साथी