Hindu Janjagruti samiti Protest: अमेरिका से चल रहा डिस्मेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व अभियान, अमेरिकी दूतावास के पास प्रदर्शन

Hindu Janjagruti samiti Protest हिंदू जनजागृति समिति का दावा है कि वैश्विक स्तर पर हिंदुओं के खिलाफ चल रहे वैचारिक अभियान में भारत के भी कुछ लोगों व संगठनों के नाम सामने आए हैं। सभी अमेरिकी संस्था से जुड़े हुए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 12:55 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 12:55 PM (IST)
Hindu Janjagruti samiti Protest: अमेरिका से चल रहा डिस्मेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व अभियान, अमेरिकी दूतावास के पास प्रदर्शन
अमेरिका से डिस्मेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व नामक एक अभियान चलाया जा रहा है।

जमशेदपुर, जासं। अमेरिका से डिस्मेंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व नामक एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसका हिंदू जनजागृति समिति समेत तमाम हिंदुत्वनिष्ठ संगठन विरोध कर रहे हैं। इसकी कड़ी में दो दिन तक मुंबई व दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के पास प्रदर्शन किया गया।  जमशेदपुर में भी राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त कार्यालय को ज्ञापन दिया गया था।

इस संबंध में सुदामा शर्मा ने बताया कि अमेरिका से संचालित इस अंतरराष्ट्रीय परिषद द्वारा हिंदुत्व के विरोध में व्यापक पैमाने पर द्वेष फैलाकर पूरे विश्‍व के हिदुआें के लिए असुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जा रहा है। इस परिषद के आयोजक, सहभागी वक्ता, इस परिषद को समर्थन देनेवाले व्यक्तियों एवं संस्थाआें पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मांग के साथ हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने मुंबई व दिल्ली के अमेरिकी दूतावास के निकट प्रदर्शन किए। दूतावास की ओर से मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और दिल्ली के अमेरिकी दूतावास के सुरक्षा अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार किया।

भारतीय लोग भी इस दुष्प्रचार में शामिल

हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने बताया कि अखिल भारतीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन की ओर से हिंदुत्व रक्षा बैठक के माध्यम से बताया गया कि वैश्विक स्तर पर हिंदुओं के खिलाफ चल रहे इस वैचारिक अभियान में भारत के भी कुछ लोगों व संगठनों के नाम सामने आए हैं। हालांकि कोई भी खुले तौर पर इस आरोप को स्वीकार नहीं कर रहा है, लेकिन हमारा मानना है कि इनकी संलिप्तता के बिना भारत में यह संचालित नहीं हो सकता। समिति ने राष्ट्रपति, गृह मंत्री व विदेश मंत्री से आग्रह किया है कि वे अपने स्तर से इसकी जांच कराएं कि आखिर हिंदुओं के खिलाफ वैचारिक आक्रमण के पीछे कौन है। समिति को विश्वास है कि भारत सरकार इसकी व्यापक जांच कराएगी और वे पकड़े जाएंगे, जो अमेरिकी संस्था से जुड़े हुए हैं।

chat bot
आपका साथी