फिर टीडब्ल्यूयू उप चुनाव का मुद्दा पहुंचा हाईकोर्ट

टाटा वर्कर्स यूनियन उप चुनाव का मुद्दा एक बार फि र कानूनी चौखट तक पहुंच गया है। यूनियन के सत्तापक्ष ने पहले से ही झारखंड हाईकोर्ट में कैवियेट दायर कर रखी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 12:03 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 12:03 PM (IST)
फिर टीडब्ल्यूयू उप चुनाव का मुद्दा पहुंचा हाईकोर्ट
फिर टीडब्ल्यूयू उप चुनाव का मुद्दा पहुंचा हाईकोर्ट

जमशेदपुर (जासं)। टाटा वर्कर्स यूनियन उप चुनाव का मुद्दा एक बार फि र कानूनी चौखट तक पहुंच गया है। यूनियन के सत्तापक्ष ने पहले से ही झारखंड हाईकोर्ट में कैवियेट दायर कर रखी है। लिहाजा यूनियन से जुड़े किसी भी मामले में कोर्ट में शिकायत दर्ज होने के साथ इसकी जानकारी सत्तापक्ष को कानूनी तौर पर मिल सकती है। सत्ता पक्ष का दावा है कि यूनियन के उप चुनाव के मुद्दे को लेकर कुछ लोग झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे। कोर्ट में याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार नहीं की। दावा किया कि मामले से जुड़े रिपोर्ट को देखने के बाद न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी। वहीं उप चुनाव के शिकायतकर्ता सह कमेटी मेंबर सरोज सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने इस मामले में कोर्ट में कोई याचिका नहीं लगायी। यूनियन के संविधान के खुलेआम उल्लंघन के  मामले में उनकी व्यक्ति इच्छा कोर्ट जाने की जरूर रही।  पैसे के अभाव के कारण उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर नहीं की। कहा कि मामले को

कोर्ट में ले जाने का निर्णय  दोस्त-सहयोगियों के आर्थिक सहयोग पर निर्भर करता है। सत्तापक्ष ने स्वीकार किया कि कोर्ट-कचहरी के मामले में पक्षकार बनने रहने के लिए यूनियन का नया कार्यकाल प्रारंभ होने के साथ ही कैविएट दाखिल कर रखा गया है। 

उप चुनाव में आज दाखिल किये जाएंगे नामांकन पत्र

टाटा वर्कर्स यूनियन में होने वाले दूसरे उप चुनाव के तहत सोमवार

को नामांकन पत्र जमा किये जाएंगे। सुबह नौ बजे से बारह बजे तथा शाम ढ़ाई से साढ़े चार बजे तक नामांकन जमा होगा। 22 अप्रैल को ही प्रत्याशियों के नामों की सूची का प्रकाशन यूनियन कार्यालय में शाम साढ़े छह बजे होगा। टाटा स्टील के पावर हाउस पांच में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 147 के लिए हो रहे इस चुनाव के लिए चंद्रशेखर प्रसाद सिंह तथा शेष नाथ सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा है। कंपनी के 99 कर्मचारी यूनियन के सदस्य के रूप में मतदान करेंगे।

chat bot
आपका साथी